शेयर बाजार के फायदे और नुकसान को जान लें ! अगर इसमें निवेश की सोंच रहे हैं

शेयर बाजार के फायदे और नुकसान कई सारे हैं लेकिन यदि आप सही रणनीति के साथ इसकी शुरुआत करें तो आपको फायदे अधिक मिलेगें और नुकसान कम होगा। 80 प्रतिशत लोग, केवल शेयर बाजार की लुभावनी कहानी सुनकर इसमें शामिल हो जाते हैं जैसे कि किसी के दादा ने कोई शेयर खरीदा था और खरीदकर भूल गये थे।

आज अचानक उनके पोते को कहीं से कागजात मिल गये। पता करने पर पता चलता है कि, इन शेयर की कीमत आज 50 से 60 करोड़ की हो चुकी है।

आश्चर्य की बात ये है कि, ये कहानी सही होती है। शेयर बाजार में लोग रातों-रात अमीर बन जाते हैं लेकिन साथ ही साथ लोग कंगाल भी हो जाते हैं। वास्तविकता यह है कि यदि कोई शेयर बाजार में ट्रेडिंग करता है तो वह अचानक बहुत पैसे कमा सकता है।

इसकी सम्भावना एक प्रतिशत से भी कम होती है कि कोई रातों रात आमिर बन जाये। फिर भी 99 प्रतिशत लोग अचानक लाभ पाने के सपने संजोकर इसमें निवेश करते हैं।

रातों रात अमीर बनने की बजाय, अगर आप निवेश करने के मूड से इसमें शामिल होते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म साबित होगा।

अब आप शेयर बाजार के फायदे और नुकसान को समझ लें जिससे जब आप इसमें पैसा लगायें तो अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर पाएं।

शेयर बाजार के फायदे और नुकसान

शेयर बाजार के फायदे और नुकसान

शेयर बाजार के फायदे और नुकसान निम्नलिखित हैं !

शेयर बाजार के नुकसान

शेयर बाजार का सबसे बड़ा नुकसान है कि, इसमें पैसा डूबने का खतरा सबसे ज्यादा होता है अर्थात शेयर खरीदना सबसे जोखिम भरा कार्य हो सकता है।

शेयर बाजार का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान है कि, एक अच्छी कंपनी चुनने के लिए ( जिसमें आप पैसा लगायेगें ) आपको बहुत अधिक रिसर्च करनी पड़ेगी।

इस कार्य में अन्य कोई आपकी मदद भी नहीं कर सकता है जो आपको सही-सही ये बता दे कि, कौन सी कंपनी चुनना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

शेयर मार्केट का तीसरा सबसे बड़ा नुकसान है कि, एक छोटी सी खबर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव ला सकती है।

कहने का तात्पर्य है कि, यह हमेशा अनिश्चित रहता है कि, कल शेयर बाजार बढ़ेगा या बाजार गिरेगा, इसलिए अधिकतर लोगों के लिए यह जुआँ साबित होता है।

शेयर बाजार का चौथा नुकसान है कि, कोई भी कंपनी अपना गलत डेटा दिखाकर लोगों को मूर्ख बना सकती है।

शेयर बाजार के फायदे और नुकसान

अर्थात जब लोग कंपनी का शेयर खरीदने के लिए रिसर्च करते हैं और उन्हें कंपनी का गलत डेटा मिलता है तब उनका सारा गणित बिगड़ जाता है उन्हें भारी नुकसान होता है।

शेयर बाजार के फायदे

शेयर बाजार का सबसे बड़ा फायदा है कि, आपके निवेश की ग्रोथ सबसे श्रेणी से होती है अर्थात आपका पैसा इतना तेजी से बढ़ सकता है जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की होगी।

शेयर बाजार का दूसरा बड़ा फायदा है कि, इसमें आपको एक कंपनी की हिस्सेदारी मिलती है। अगर कंपनी अच्छे से चलती है तो आपको डिवीडेंट के तौर पर, हर साल अच्छी खासी रकम भी मिलेगी।

शेयर बाजार का तीसरा सबसे बड़ा फायदा है कि, इसमें जब आप चाहें तो शेयर बेंच कर अपना पूरा पैसा निकाल सकते हैं। जबकि बीमा और FD में ऐसा नहीं हैं।

शेयर बाजार का चौथा सबसे बड़ा फायदा है कि, इसमें आप निवेश के साथ ट्रेडिंग भी कर सकते हैं। ट्रेंडिंग से आप रेगुलर इनकम भी बना सकते हैं।

ये कुछ शेयर बाजार के फायदे और नुकसान आपके सामने रखे हैं। आप कमेंट के माध्यम से हमें बता सकते है कि, आपको इसमें फायदा दिखता है या फिर नुकसान !

Leave a Comment