अगर शेयर बाजार की भविष्यवाणी 2023 का समय मार्केट के लिए कैसा रहेगा ? ये निवेशकों को पता चल जाये तो वे सारा निवेश का प्लान सही तरीके से कर पायेगें और अपना अच्छा लाभ बना पायेगें।
यहाँ पर शेयर बाजार की भविष्यवाणी 2023, एक प्रकार से वैज्ञानिक आधार पर की जायेगी जिसकी सही होने की संभावना अधिक रहेगी।
भविष्यवाणी का एक दूसरा आधार भी शामिल होगा वह है अनुभव ! जो व्यक्ति कई दशकों तक बाजार की चाल को देख रहा हो वह भी कुछ न कुछ अनुमान लगाने में सफल हो जाता है।
इस लेख में ऐसे व्यक्ति के विचार भी शामिल हैं जो पिछले 4 दशकों के इस फील्ड से जुड़ा हुआ है।
शेयर बाजार की भविष्यवाणी 2023
शेयर बाजार की भविष्यवाणी करते हुए 50 प्रतिशत स्पर्ट कहते हैं 2022 का साल बाजार में मंदी से भरा हुआ रहेगा, लेकिन स्थिर रहेगा।

जबकि 50% जानकार का ये मानना है कि, बाजार बहुत अच्छा रहने वाला है और कुछ स्पर्ट तो यहाँ तक मानते हैं कि, निफ्टी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई को भी 2023 में छू सकता है।
लेकिन ये दो विभाजित ग्रुप एक बात पर सहमत है कि, कुछ सेक्टर में जरूर ग्रोथ रहेगा और वह सेक्टर है फार्मा, आईटी और बैंक सेक्टर ! 2023 में इन तीनों सेक्टर में तेजी रहने की सभांवना अधिकांश लोगों बताई है।
स्पर्ट की राय
अपने 40 साल के अनुभव के आधार पर भविष्यवाणी करते हुए स्पर्ट ने बताया कि, 2023 में बजट के पहले शेयर बाजार में उछाल आयेगा।
उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव का असर भी शेयर बाजार पर पड़ेगा और कोरोना का असर दिखलाई पड़ सकता है।
पिछले दो वर्षों में मार्च के अंत और अप्रैल के शुरुआत में कोरोना को तेजी से फैलते हुए देखा गया है, चुनाव गतिविधियाँ भी इस पर असर डालती हैं।
अधिक जानें : बिटकॉइन का भविष्य 2023 में कैसा रहेगा ? स्पर्ट की भविष्यवाणी
अतः हमारे स्पर्ट का मानना है कि, 2023 के पहले तिमाही में शेयर बाजार में उछाल बना रहेगा बल्कि दूसरी तिमाही में इसमें गिरावट देखा जायेगा।
मेरी राय
अगर मैं शेयर बाजार की भविष्यवाणी 2023 का विश्लेषण करूँ, तो मेरा भी यही मानना है कि, 2023 की दूसरी तिमाही में गिरावट आयेगी, किन्तु जैसे-जैसे समय बीतेगा बाजार अपनी स्थित को मजबूत कर लेगा।
नये लोगों को मैं सलाह देना चाहता हूँ कि, मार्केट नीचे हो तब आप किसी अच्छी कंपनी पर रिसर्च करके अपने बजट के अनुसार शेयर को खरीद लें और उसके बाद मार्केट के बढ़ने का इंतजार धैर्य पूर्वक करें।
जब भी मार्केट बढ़े अपने सुविधानुसार लाभ प्राप्त करें।
इस प्रकार का मौका 2023 में आपको जल्द ही मिलने वाला है यह शेयर बाजार की भविष्यवाणी 2023 का मेरा विश्लेषण कहता है !