लिक्विड स्टॉक क्या है इसे समझना आपके लिए जरूरी है जब आप शेयर बाजार की शुरुआत करते हैं। आपको सिखाया जाता है कि, आप हमेशा लिक्विड स्टॉक ही खरीदें। लेकिन समस्या तब होती है जब हम समझ ही नहीं पाते हैं कि, लिक्विड स्टॉक क्या है और इसे खरीदना क्यों जरूरी होता है।
तब तक चीजों को गहराई से नहीं समझेगें तब तक हम सफलता से दूर रहेगें।
लिक्विड स्टॉक क्या है ?
लिक्विड स्टॉक एक टर्म है जिसे शेयर बाजार के उपयोग में लाया जाता है। इसका मतलब होता है जिन शेयर या स्टॉक की डिमांड और सप्लाई बनी रहती हैं उन्हें लिक्विड स्टॉक कहते हैं।
बाजार में जितनी अधिक डिमांड और सप्लाई बनी रहेगी, उतना ही अच्छा बाजार चलेगा और आसान भाषा में समझें तो जैसे आपकी गाड़ी पेट्रोल और डीजल पर चलती है वैसे ही बाजार डिमांड और सप्लाई पर चलता है।
लिक्विड स्टॉक को आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है तथा इसकी मूल्य व्यापार के समय स्थिर रहती है। इसके लिए पर्याप्त खरीदार और बिक्रेता मौजूद होते हैं जिससे लिक्विडिटी की सुविधा होती है।
लिक्विड स्टॉक क्यों खरीदें ?

स्पर्ट कहते हैं कि, बाजार में लाखों लोग शामिल हैं जिन्होनें स्टॉक में निवेश किया है या उनके साथ ट्रेडिंग करते हैं। अगर वे अपना शेयर बेंचना चाहें और उन्हें खरीदार ही न मिले तो बाजार की गतिविधियाँ रुक जायेगी।
लिक्विड स्टॉक बाजार की गतिविधियाँ बनाये रखते हैं जिनसे बाजार सुचारू रूप से चलता रहता है।
व्यक्तिगत तौर पर बात करें तो अगर आप लिक्विड स्टॉक खरीदेगें तो समय के साथ आपके स्टॉक की कीमत बढ़ती रहेगी और जितना समय व्यतीत होगा उतना अधिक लाभ आपको प्राप्त होगा।
अधिक जानें : जानिए शेयर मार्केट कैसे खेला जाता है ? ये 3 तरीके कोई नहीं बतायेगा , इंट्रा डे ट्रेडिंग क्या है
यहाँ तक आप समझ चुके होगें कि लिक्विड स्टॉक क्या है लेकिन अब प्रश्न उठता है कि, हम पहचानेगें कैसे कि, कौन सा शेयर या स्टॉक लिक्विड है या नहीं।
इसका एक रास्ता है कि, आप सही प्रकार से विश्लेषण करें, इसके लिए आपको चार्ट और ग्राफ देखना आना चाहिए।