दोस्तों जैसा कि, आप सभी जानते हैं कि, lic का पुराना जीवन शांति प्लान 20 अक्टूबर 2020 को बंद हो चुका है और अब lic लेकर आयी है Lic New Jeevan Shanti Plan जिसका प्लान नंबर 858 है।
ये प्लान कब से शुरू हो रहा है इस प्लान के फीचर्स क्या है। पुराने प्लान के मुकाबले इस प्लान में क्या बदलाव है। रेट ऑफ इंटर्स्ट क्या है। ये सब कुछ आपको इस लेख में बताया गया है।
Lic New Jeevan Shanti Plan – 858
जीवन शांति LIC का एक लोकप्रिय सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है और अभी अक्टूबर 20 में ये प्लान बंद हुआ है।
इसके बदले में lic का नया वर्जन यानी lic new jeevan shanti plan जिसका प्लान नंबर 858 लॉन्च चुकी है।
ये प्लान आपका 21 अक्टूबर 2020 से उपलब्ध है।
आइये इसकी विशेषताओं के बारे में जानते है।
lic new jeevan shanti plan की विशेषता –
जैसा कि, आप सभी जानते है कि, जीवन शांति प्लान एक सिंगल प्रीमियम डेफर्ड एन्युटी प्लान है। मतलब एक बार में पैसा जमा करके आप कुछ साल के बाद पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं।
एन्युटी ऑप्शन
एन्युटी यानी पेंशन आप कैसे ले सकते है, तो इसमें आपको 2 ऑप्शन मिलते है।
1 – डेफर्ड पेंशन का सिंगल लाइफ
2 – डेफर्ड पेंशन का जॉइन्ट लाइफ

यानी कि, आप पेंशन सिंगल लाइफ और जॉइन्ट लाइफ दोनों पर आपको ऑप्शन मिलता है, लेने के लिए।
मोड ऑफ एन्युटी पेमेंट्स क्या है ?
पेंशन आप को किस मोड में मिल सकता है। सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक पर पेंशन लेने का मोड चुन सकते है।
योग्यता (Lic New Jeevan Shanti Plan) –
इस प्लान को लेने के लिए जो न्यूनतम परचेज प्राइस है, वो 1.5 लाख रुपये।
इस प्लान को लेने के लिए कोई अधिकतम लिमिट नहीं है।
अगर मंथली मोड की बात करें तो हमें प्रत्येक माह 1000 रुपये, तिमाही में 3000 रुपये, छमाही में 6000 रुपये, सालाना 12,000 रुपये मिलेगें। ये हमारा न्यूनतम पेंशन होगा जो कि, हमें प्राप्त होना ही है।
हम जितना अधिक बीमा धन का प्लान लेगें उतना अधिक हमें पेंशन प्राप्त होगा।
जैसा कि, आप जानते है कि, न्यूनतम खरीद मूल्य 1.5 लाख रुपये है। इसके बावजूद अगर कोई व्यक्ति जो कम उम्र का है। उसका पेंशन 1000 से कम बनता है, तो उसका न्यूनतम खरीद मूल्य बढ़ जायेगा
आसान शब्दों में आपको बताये तो कोई भी व्यक्ति जो इस प्लान को ले रहा है। उसे न्यूनतम पेंशन प्राप्त होना ही चाहिए। इसके लिए भले ही आपको 1.5 से ज्यादा रुपये खर्च पड़े।
अधिकतम योग्यता (lic new jeevan shanti plan)-
अधिकतम पेंशन की कोई भी लिमिट नहीं है। आप जितना चाहें उतना पेंशन ले सकते है।
अब हम जानते हैं कि, न्यूनतम और अधिकतम उम्र क्या होगी, तो इस प्लान को लेने के लिए न्यूनतम ऐज है, वो 30 साल है।
अगर हम अधिकतम ऐज की बात करें तो वो 79 साल है।
न्यूनतम डेफर्डमेंट प्रीमियम 1 साल का है और अधिकतम डेफर्डमेंट पीरियड जो है 12 साल का है जो, पुराना हमारा जीवन शांति प्लान था उसमें 1 साल से लेकर 20 साल तक का आप डेफर्डमेंट पीरियड मिल रहा था।
जब कि, नये जीवन शांति पालन में 1 साल से लेकर 12 साल का डेफर्डमेंट पीरियडमिल रहा है। इसमें आप जॉइन्ट लाइफ में भी ले सकते है।
ये जानना आपके अत्यन्त महत्वपूर्ण कि आप अपने इस प्लान के साथ किसको – किसको शामिल कर सकते हैं।
दादा – दादी, माता – पिता, भाई – बहन, पति – पत्नी, पोता – पोती ये सभी जॉइन्ट लाइफ में उपलब्ध होते हैं।
40 साल के व्यक्ति के लिए बात करें तो, 5.18 % से 9.49 % तक का इंटर्स्ट रेट मिलता है।
एन्युटी रेट्स (Lic New Jeevan Shanti Plan) –
अभी के लिए जो एन्युटी रेट है वो 5.15 % से 9.08 % है 30 साल के व्यक्ति के लिए।

अगर हम 50 साल के ऐज के व्यक्ति की बात करें तो उसे जो इंटर्स रेट मिलेगा तो 5. 22 % से 9. 98 % का इंटर्स मिलेगा।
60 साल के व्यक्ति की बात करें तो 5. 28 % से 10.33 % का रेट मिलता है।
अगर हम 70 साल के या उसके ऊपर वाले व्यक्ति की बात करें तो रेट ऑफ इंटर्स 5.37% न्यूनतम रेट मिलता है।
मृत्यु लाभ
अब हम मृत्यु लाभ की बात करते हैं। अगर पालिसी लेने वाले व्यक्ति की मान लीजिये मृत्यु हो जाती है तो, नॉमिनी को 105 % का परचेज प्राइस मिल जाता है।
यानी कि, जितना भी आपने परचेज किया है प्लान में उसका 5% प्लान में जोड़ करके नॉमिनी को मिल जायेगा।
सरेंडर वैल्यू (Lic New Jeevan Shanti Plan) –
सरेंडर वैल्यू की बात करते हैं तो, इस प्लान को लेने के बाद आप कभी भी प्लान को सरेंडर करें तो 75% से 90% आपको एमाउंट मिलता है।
लोन
इस प्लान में आपको लोन लेने की सुविधा उपलब्ध है। ये प्लान लेने के 3 महीने के बाद से आप इस प्लान पे लोन ले सकते है।
इस प्लान में निवेश की गई राशि पेंशनरों/ पेंशनर की मृत्यु के बाद नॉमिनी को वापिस मिलेगी या नहीं?
यदि हाँ तो कितनी?
पेंशनरों/ पेंशनर की मृत्यु के बाद नॉमिनी को पूरा पैसा वापस मिल जाता है जो पॉलिसी खरीदते वक्त LIC में जमा किया गया था, केवल GST को काटा जाता है।… धन्यवाद !