जीवन शान्ति (lic jeevan shanti plan) एक लाइफ टाइम गारंटीड पेंशन प्लान है। यह प्लान बीमा लेने वाले व्यक्ति को जीवन भर पेंशन देता है।
साथ ही व्यक्ति के जीवित न रहने पर उसके जीवन साथी को भी जिंदगी भर पेंशन देता है। इतने के बाद भी जो पैसा शुरुआत में दिया गया था।
उसका 110% पैसा नॉमिनी को वापस भी मिल जाता है।
अब तो आप समझ ही गये होंगें कि, यह प्लान कितना अधिक फायदेमंद है।
हर व्यक्ति अपनी मेहनत और कार्यकुशलता के अनुसार पैसे कमाता हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, कार्य करने की क्षमता कम होती रहती है।
लेकिन हमारी जरूरत और जिम्मेदारी कभी कम नहीं पड़ती है।
पैसे की जरूरत हमेशा बनी रहती है। इसलिए हमें अपने अच्छे समय में ही भविष्य की प्लानिंग बना लेनी चाहिए।

और कुछ ऐसा इंतजाम कर लेना चाहिए कि, आगे चलकर किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े।
अधिकांश सरकारी नौकरी में इसका इंतजाम होता है और रिटायरमेंट के बाद उनको पेंशन मिलता रहता है।
लेकिन जो लोग सरकारी नौकरी नहीं करते या भविष्य में उनको कम पेंशन मिलने वाला है। इन सबको अपने पेंशन का इंतजाम खुद कर लेना चाहिए।
जीवन शान्ति एक नान लिंक्ड, नान पार्टिसिपेटिंग एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। इसका मतलब ये है कि, जैसे lic हर प्लान में, हर साल बोनस घोषित करके आपके प्लान में जोड़ देती है।
लेकिन जीवन शान्ति में ऐसा नहीं है। इसमें आपको क्या मिलाना है। यह पहले से निर्धारित होता है।
lic पहले ही आपको एक ब्याज दर बता देगी उसी के हिसाब से आपको जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी।
इसमें आपको दो ऑप्शन भी मिलते है कि, आप चाहें तो तुरंत पेंशन लेना शुरू कर सकते है। अथवा दूसरे ऑप्शन में आप कुछ समय बाद से पेंशन दर थोड़ी सी ज्यादा मिलेगी।
जीवन शान्ति प्लान में आपको केवल एक बार ही पैसा देना है। इसमें आप प्रीमियम सालाना, छमाही, तिमाही आदि मोड में नहीं जमा कर सकते है।
पेंशन का मोड / lic jeevan shanti plan
जीवन शांति प्लान में आपको ऑप्शन दिया जाता है कि, आप अपना पेंशन किसी भी मोड(mode) में लें। आप चाहें तो पेंशन सालाना, छमाही, तिमाही या मन्थली किसी भी मोड में प्राप्त कर सकते है।
जीवन शांति प्लान (lic jeevan shanti plan) लेने की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष है और न्यूनतम बीमाधन 1.5 लाख रुपये है। इस प्लान को लेने की अधिकतम कोई लिमिट नहीं है।
डिफेरमेंट पीरियड क्या होता है? इसे हम समझते है। / lic jeevan shanti plan
मान लीजिये कि आप, आज बहुत अच्छी कमाई करते है और अभी आपको पेंशन की जरूरत नहीं है।
तो आपने अभी प्लान ले लिया और पेंशन लेना कुछ समय बाद शुरू करेगे तो इस पीरियड को डिफेरमेंट पीरियड कहते है।
इसे LIC ने 1 वर्ष से 20 वर्ष रखा है। इस प्लान की सबसे खास बात हैं कि, इसमें आप अपने साथ किसी भी परिवार के सदस्य को जोड़ सकते हैं।
बाकी सभी पेंशन प्लानों में ऐसा होता है कि, पति के साथ पत्नी या पत्नी के साथ पति ही जुड़ सकता है।
Annuity Option (lic jeevan shanti plan)
तत्कालीन पेंशन
अगर आप तत्काल ही पेंशन लेना चाहते है, तो आपके पास 10 ऑप्शन मौजूद है। इस ऑप्शन को A से लेकर J तक विभाजित किया गया है।
आइये हम विस्तार से A और J तक सभी ऑप्शन को समझते है।
Option A –
इस ऑप्शन में आपको जीवन भर पेंशन मिलेगा और ब्याज दर सबसे अधिक होगी। लेकिन मृत्यु के बाद नॉमिनी को कोई पैसा वापस नहीं मिलता है।
Option B –
इसमें भी आपको जीवन भर पेंशन मिलेगा। लेकिन पॉलिसी धारक की मृत्यु 5 वर्ष के भीतर हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरा पैसा वापस मिल जायेगा।
अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु साल के बाद होती है, तो नॉमिनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा।
Option C –
इसमें ऑप्शन b की तरह ही आपको जीवन भर पेंशन मिलेगा। अंतर सिर्फ ये है कि, 5 वर्ष की बजाय, इसमें 10 वर्ष का समय दिया गया है।
अगर 10 वर्ष के भीतर पॉलिसी धारक की मृत्यु होती है तो, नॉमिनी को पैसा मिलेगा अन्यथा नहीं।
Option D –
इसमें आपको 15 वर्ष का समय दिया गया हैं।
Option E –
बाकी सब कंडीशन एक समान है। सिवाय पॉलिसी धारक की मृत्यु 20 वर्ष के भीतर होती है तभी नॉमिनी को पैसा मिलेगा।
Option F –
यह ऑप्शन खास है। ऑप्शन f कहता है कि, जब तक आपका जीवन रहेगा आपको पेंशन मिलेगी।
पॉलिसी धारक की मृत्यु कितने भी समय बाद हो। नॉमिनी को बीमाधन का 110% वापस मिल जायेगा।
मतलब कि अगर आपने 10 लाख का बीमा लिया है। तो आपके जीवन भर पेंशन लेने के बाद नॉमिनी को 11 लाख रुपये मिल जायेगें।
Option G –
इस विकल्प को चुनने पर हर वर्ष पेंशन में 3% की वृद्धि होगी।
Option H –
इस विकल्प में आप अपने परिवार के सदस्य को पॉलिसी में जोड़ सकते है। पॉलिसी धारक न रहने पर साथी को पेंशन राशि का 50% मिलता है।
Option I –
यह ऑप्शन h की तरह है। फर्क सिर्फ इतना हैं इसमें 100% पैसा मिलता है।
Option J –
इसमें आपको जीवन भर पेंशन मिलेगा। आपके बाद आपके साथी को भी आपके बराबर पेंशन जीवन भर मिलेगा।
साथी के जीवन के बाद नॉमिनी को बीमाधन में 10% और अधिक जोड़ कर वापस मिल जायेगा।
उदाहरण – मान लीजिये कि राम की उम्र 30 वर्ष है। उसने 10 लाख बीमाधन का जीवन शांति प्लान लिया। आप उसे GST जोड़ कर कुल 10,18, 000 रुपये सिंगल प्रीमियम देना पड़ेगा। उसने विकल्प J चुना था।इसलिए उसे 6. 49% की ब्याज दर से जीवन भर 64,900 रुपये सालाना मिलेगा।
राम के जीवन के बाद उसकी पत्नी को भी 64, 900 जीवन भर मिलते रहेगें और बाद में बेटे को 11 लाख रुपये वापस मिल जायेगें।
इसकी एक खास बात है कि, आपने जिस ब्याज दर पर प्लान लिया। उसी रेट पर जीवन भर पेंशन मिलेगा। न तो रेट घटेगा और न ही बढ़ेगा।
अगर आपने डेफेरमेंट एन्युटी चुना है। मतलब आप तुरंत पैसा न लेकर बाद में लेने वाले है। तो इस दौरान आपके जीवन भर बीमा कवर बना रहता है।
अगर कुछ होता है तो जो रेट तय था उसे बीमाधन के साथ जोड़ कर नॉमिनी को मिल जाता है। इस प्रकार से पेंशन प्लान के साथ आपको बीमा भी मिल रहा है।
जीवन शांति को क्यों चुने? lic jeevan shanti plan
यह एक गारंटीड प्लान है और इसमें आपको हर वर्ष बोनस घोषित होने का इंतजार नहीं करना है। इसका रेट फिक्स रहता है।
इस प्लान पर मार्केट रेट का कोई असर नहीं पड़ता है। आने वाले समय में बैंक रेट घट रहा है लेकिन जीवन शांति का रेट नहीं घटेगा।
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना और जीवन शांति की तुलना / lic jeevan shanti plan
- जीवन सह्न्ति प्लान 30 वर्ष के ऊपर कोई भी व्यक्ति ले सकता है जबकि, PMVVY को लेने के लिए आपको 60 वर्ष का होना पड़ेगा।
- PMVVY में आपको पेंशन केवल 10 वर्ष ही मिलेगा। उसके बाद आपका पैसा वापस हो जायेगा और पेंशन बन्द हो जायेगा। इसके इतर जीवन शांति में जिंदगी भर पेंशन मिलना है।
- PMVVY में आप अपने परिवार को नहीं जोड़ सकते है।