दोस्तों, आज हम आपको lic term insurance plan के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही हम लोग यह भी जानेंगे कि, टर्म प्लान क्या होता है और इसे क्यों लेना चाहिए?
इसके अलावा एलआईसी में कितने प्रकार के टर्म प्लान हैं और क्या टर्म प्लान में आपको जिंदा रहने पर भी कुछ पैसा वापस मिलेगा। इन सभी बातों के बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।
टर्म इंश्योरेंस क्या है? (lic term insurance plan)
टर्म इंश्योरेंस एक प्रकार का लाइफ इंश्योरेंस होता है। जिसमें आपको एक निश्चित समय ( टर्म ) के लिए बीमा दिया जाता है।
अगर टर्म के दौरान जिस व्यक्ति ने पॉलिसी ले रखी है उसकी मौत हो जाती है। तो जितने बीमा धन की पॉलिसी ले रखी होगी, वह पैसा उसके नामनी को मिल जाएगा।
लेकिन अगर टर्म की समाप्ति तक उस व्यक्ति की मृत्यु नहीं होती है। यानी व्यक्ति जिंदा रहता है। तो उसे पैसा वापस नहीं मिलता है।
क्योंकि इस प्लान में प्रीमियम काफी कम होता है और इस रिस्क कवर बहुत अधिक होता है । शुरुआती समय में (90 दशक के पहले) जो भी बीमा होता था।
वह टर्म प्लान ही था। शुरुआती समय में न तो एंडोमेंट प्लान था, उस समय केवल टर्म प्लान ही मौजूद था।
टर्म प्लांट क्यों लेना चाहिए ? / (lic term insurance plan)
इसका उत्तर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आम परिवार में लोगों के पास पैसा कम और जिम्मेदारी बहुत अधिक होती है, उनको परिवार संभालना होता है।
किसी-किसी परिवार में कमाने वाला केवल एक और उसके ऊपर आश्रित काफी लोग होते हैं।

अगर एक कमाने वाला व्यक्ति इस दुनिया से चला जाता है, तो उसका परिवार बेसहारा हो जाता है।
परिवार सड़क पर आ जाता है। ऐसी स्थिति किसी के साथ ना आए इसलिए टर्म प्लान बनाया गया है।
जिसमें व्यक्ति लाखों-करोड़ों का बीमा बहुत ही कम पैसे में खरीद सकता हैं। जो कि, कमाने वाले व्यक्ति और उसके परिवार को रिस्क कवर प्रदान करता है।
अगर इस समय कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। तो पैसा उसके परिवार को मिल जाता है।
पैसा होने से व्यक्ति तो लौटकर नहीं आ सकता है, लेकिन परिवार की स्थिति जरूर स्थिर बनी रह सकती है।
lic के टर्म प्लान
एलआईसी में अभी 2 टर्म प्लान है। (lic term insurance plan)
1- अनमोल जीवन
2- अमूल्य जीवन
अनमोल जीवन और अमूल्य जीवन में अंतर
अनमोल जीवन / (lic term insurance plan)
इस प्लान में आप बीमा का प्रीमियम सालाना और छमाही, दो मोड में दे सकते हैं। इसमें मासिक और तिमाही प्रीमियम जमा करने का ऑप्शन नहीं है।
इस पॉलिसी को आप कम से कम 5 वर्ष और अधिक से अधिक 25 वर्ष के लिए ले सकते हैं।
पॉलिसी लेने वाले की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 55 वर्ष तक की हो सकती हैं। 55 वर्ष से बड़ा व्यक्ति और 18 वर्ष से छोटा व्यक्ति इस प्लान को नहीं ले सकता हैं।
Term | 5 to 25 Years |
Minimum Entry Age | 18 Years |
Maximum Entry Age | 55 Years |
Maximum Cover Ceasing Age | 65 Years |
Minimum Sum Assured | 6 Lakh |
Maximum Sum Assured | 24 Lakh |
अनमोल जीवन में अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है।
अर्थात 55 वर्ष के व्यक्ति को अधिकतम बीमा 10 वर्ष का ही मिलेगा, क्योंकि रिस्क कवर धारण करने की क्षमता 65 वर्ष अधिकतम रखी गई है।
इस प्लान में आप कम से कम 6 लाख का बीमा और अधिक से अधिक 24 लाख तक का बीमा ले सकते हैं।
अगर इस बीमा टाइम के दौरान किसी व्यक्ति (पालिसी धारक) की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमनी को पूरा पैसा मिल जाएगा।अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पालिसी टर्म के दौरान नहीं होती है, तो कोई पैसा वापस नहीं मिलता है।
टर्म में लोन या सरेंडर का कोई ऑप्शन मौजूद नहीं होता है, अर्थात इस पॉलिसी पर आप ना तो लोन ले सकते हैं और ना ही इसे सरेंडर करके अपना पैसा वापस ले सकते हैं।
इस पॉलिसी में 80C के तहत आपको इनकम टैक्स में छूट मिलती है।
अमूल्य जीवन / (lic term insurance plan)
इसमें भी आपको प्रीमियम छमाही और सालाना ही देना होगा। जहां पर अनमोल जीवन में आपको 5 वर्ष से 25 वर्ष का टर्म मिलता था।
वही अमूल्य जीवन में टर्म 10 वर्ष अधिक यानी कि, 35 वर्ष का अधिकतम का टर्म मिलता है। इसमें पॉलिसी लेने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष तक की है।
Term | 5 to 35 Years |
Minimum Entry Age | 18 Years |
Maximum Entry Age | 60 Years |
Maximum Cover Ceasing Age | 70 Years |
Minimum Sum Assured | 25 Lakh |
Maximum Sum Assured | no limit |
जहां तक आप अनमोल जीवन में 24 लाख तक का अधिकतम बीमा ले सकते थे।
वहीं पर अमूल्य जीवन में न्यूनतम बीमे की शुरुआत 25 लाख रुपए से ही होती है। और अधिकतम बीमा लेने की कोई लिमिट नहीं है।
अमूल्य जीवन में रिस्क कवर धारण करने की अधिकतम उम्र 70 वर्ष रखी गई है।
अर्थात कोई 55 वर्ष का व्यक्ति अधिकतम 15 साल के लिए बीमा ले सकता है और 60 साल का व्यक्ति अधिकतम 10 साल के लिए ही बीमा ले सकता है।
उदाहरण (lic term insurance plan):
किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है । वह 35 वर्ष के लिए 1 करोड़ का टर्म प्लान लेता है।
1 करोड़ पर प्रीमियम केवल 32096 रूपये आता है। यानी कि, 32 हजार देकर उसे करोड़ों का बीमा मिल जाता है।
अगर इस 35 साल के भीतर कभी भी उस व्यक्ति की मृत्यु होती है। उसके नामनी को 1 करोड़ रुपए मिल जाएगा।
यही इस प्लान की खूबसूरती है कि, कम पैसे में आप करोड़ों का बीमा ले सकते हैं।
अधिक जानें : lic jeevan shanti plan
साथियों हमें उम्मीद है कि, (lic term insurance plan) की पोस्ट आपको पसंद आई होगी और आपसे जो जानकारी साझा की है। वह आपको अच्छी लगी होगी।