lic plan 852 के द्वारा आपको बीमा मिलता है और साथ में आपका पैसा शेयर बाजार में निवेश भी किया जाता है। यह एक प्रकार का ULIP प्लान है अगर आप ULIP नहीं समझते तो ऐसे समझिये कि ULIP प्लान में आपके पैसे का कुछ हिस्सा इंश्योरेंस कवर में जाता है और बाकी का हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है।
LIC Plan 852 – कम रिस्क ज्यादा मुनाफा कैसे ?
जब आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो उस पर हमेशा खतरा बना रहता है और जब आप इंश्योरेंस में पैसा लगाते हैं तो उस पर आप अधिक लाभ नहीं कमा पाते हैं।
इन दोनों बातों को ध्यान में रखकर ये प्लान तैयार किया गया है। सबसे पहले आप इंश्योरेंस से ज्यादा मुनाफा नहीं कमा पाते इसलिए आपका पैसा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है और शेयर बाजार में आपके रिस्क को कम करने के लिए आपको गारन्टीड एडीशन दिया जाता है।
यही इस प्लान की सबसे खास बात है।
गारन्टीड एडीशन टर्म के हिसाब से आपके प्लान में जुड़ता रहता है।
- पॉलिसी के 6 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक प्रीमियम का 5% आपकी पॉलिसी में जुड़ जाता है।
- 10 वर्ष पूर्ण करने पर 10% आपकी पॉलिसी में जुड़ जायेगा।
- 15 वर्ष पूर्ण करने पर 15% वार्षिक प्रीमियम का आपको पॉलिसी में जुड़ जायेगा।
- 20 वर्ष पूर्ण करने पर 20 % और 25 वर्ष पूर्ण करने पर 25% आपकी पॉलिसी में जुड़ जायेगा।
इस प्रकार से आपके बाजार रिस्क को कम किया जाता है।
Lic plan 852 की विशेषतायें
इस प्लान में फंड चुनने का अधिकार आपके पास ही होता है और समय के साथ आप अपने फंड को बदल भी सकते हैं।

फंड चुनने के बारे में कहें तो आप 4 चार प्रकार के फंड चुन सकते हैं।
1 – बांड फंड – इसमें सबसे कम रिस्क होता हैं क्योंकि पैसा गवर्नमेंट सिक्योरिटी और कारपोरेट डेप्ट में लगता है।
2 – सिक्योर फंड – बांड फंड की तरह इसमें भी खतरा कम होता है।
3 – बैलेंस फंड – इसमें आपके पैसे पर मीडियम लेवल का खतरा रहता है लेकिन लाभ अधिक मिलता है।
4 – ग्रोथ फंड – इसमें हाई रिस्क और अधिक लाभ की संभावना बनी रहती है।
lic plan 852 (siip) को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ले सकते हैं।
पॉलिसी लेने की उम्र
पॉलिसी लेने की न्यूनतम उम्र 90 दिन और अधिकतम उम्र 65 वर्ष है।
Lic Siip 852 प्रीमियम मोड
आप इसमें सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक मोड में प्रीमियम जमा कर सकते हैं।
न्यूनतम और अधिकतम प्रीमियम
lic plan 852 में अगर आप सालाना मोड में पॉलिसी लेते हैं तो कम से कम आपको 40,000 रुपये जमा करने होगें। और अगर आप छमाही मोड में लेते हैं तो 22,000 रुपये जमा करना होगा।

अगर आप तिमाही मोड चुनते हैं तो 12,000 रुपये और मंथली मोड में 4000 रुपये न्यूनतम आपको प्रीमियम देना होगा।
अधिकतम प्रीमियम की कोई लिमिट नहीं हैं।
रिस्क कवर –
बीमा लेने के दो साल के बाद रिस्क कवर शुरू हो जायेगा या तो 8 साल का हो जाये। इन दोनों घटनाओं में जो भी पहले होगा उस समय रिस्क कवर शुरू होगा।
उदाहारण के लिए –
मान लीजिये कि, अगर बच्चे की उम्र 4 साल है, तो उसका रिस्क कवर दो साल के बाद यानी कि, जब वो बच्चा 6 साल का होगा तब शुरू होगा। लेकिन अगर बच्चे की उम्र 7 साल है तो, उसका रिस्क कवर 1 साल के बाद ही शुरू हो जायेगा क्योंकि बच्चे की उम्र 8 साल 1 साल बाद पूरी हो जायेगी और अगर किसी की उम्र 8 साल से ही ऊपर है तो, बीमा लेने के समय ही उसका रिस्क कवर तुरंत शुरू हो जायेगा।
मृत्यु लाभ –
यानी की बीमा लेने के समय रिस्क कवर शुरू नहीं हुआ है। उस केस में अगर बच्चे की मृत्यु हो जाती है, तो फंड valve के बराबर पैसा नामिनी को दे दिया जायेगा।
और अगर बीमा लेने वाले व्यकित की उम्र 8 साल से ज्यादा है तो उसके जीवन पर रिस्क कवर तुरंत शुरू हो जायेगा और मृत्यु की दशा में अगर मृत्यु हो जाती है, तो नामिनी को बीमा धन के बराबर या फंड value के बराबर या तो टोटल जमा प्रीमियम फंड के बराबर, इन तीनों में जो सबसे ज्यादा एमाउंट होगा वो नामिनी को मिल जायेगा।
बेसिक बीमा धन –
lic plan 852 पालिसी में बेसिक बीमाधन दो प्रकार से होता है।
1 – अगर बीमा लेने वाले व्यकित की उम्र 55 साल से कम है, तो उसका वार्षिक प्रीमियम का कम से कम 10 गुना रिस्क कवर मिलेगा।
2 – अगर बीमा लेने वाले व्यकित की उम्र 55 साल से ज्यादा है, तो उसे 7 गुना वार्षिक प्रीमियम का रिस्क कवर जरूर मिलेगा।
अधिक जानें : निवेश के लिए स्टॉक मार्केट को चुनना एक जुआँ है क्या ?
सरेंडर
इस पालिसी को आप जब भी चाहे सरेंडर कर सकते हैं अगर आप 5 साल में सरेंडर करना चाहते हैं, तो इस पालिसी में 5 साल का लॉकइन पीरियड होता है। इसलिए आपकी यूनिट फंड value मिल जाएगी, लेकिन उसमें से जो आपका डिस्काउंट चार्ज है उसे काट लिया जायेगा।
लेकिन जब लॉकइन पीरियड खत्म हो जाता है। यानी की पालिसी लेने के 5 साल के बाद आप सरेंडर करते हैं, तो आपको ULIP फंड उस दिन का जो भी होगा वो मिल जायेगा और कोई भी डिस्काउंट चार्ज नहीं कटा जायेगा।
लोन –
lic plan 852 में लोन की सुविधा उपलब्ध नहीं है और इस प्लान को आप किसी भी एजेंट के माध्यम या ऑनलाइन मोड में भी खरीद सकते है।