lic money back plan – 920 एवं 921 हिंदी में

हमारे लिए लॉन्ग टर्म सेविंग्स बहुत जरूरी रहती है। लेकिन हमारी जरूरतें कभी भी हमारा पीछा नहीं छोड़ती हैं। (lic money back plan)

ऐसा कभी नहीं होता कि, हमने 20 – 25 साल के लिए प्लान ले लिया तो हमें बीच में पैसे की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसके लिए हमें क्या करना चाहिए? जिससे हमारी सारी जरूरतें भी पूरी हो जाय और अच्छी खासी बचत भी हो जाये।

lic ने इसी समस्या को समझकर आपके लिए मनी बैंक प्लान लेकर आयी। मनी बैक प्लान से आप लॉन्ग टर्म सेविंग्स भी कर सकते हैं। ये सब कैसे होगा, इसे विस्तार से समझते हैं।

मनी बैक प्लान (lic money back plan) को कुछ इस तरीके से बनाया गया है, कि हर 5 साल पर आपको कुछ पैसा वापस होता रहेगा।

वापस इस तरीके से होगा कि, पिछले पांच साल में आपने जितना प्रीमियम दिया होगा। उसका लगभग 50% धनराशि आपको मिल जायेगा।

इससे आप चाहे तो अपना जरूरत का समान लें अथवा आगे का प्रीमियम जमा कर दें।

इस तरीके से आपका अतिरिक्त बोझ भी कम हो जायेगा। जो मनी बैक आपको मिला है। उससे लगभग आगे के तीन वर्षों के किस्त आप आराम से जमा कर पायेगें। इस प्रकार से आपको लॉन्ग टर्म सेविंग्स में मदद प्राप्त होगी।

lic money back plan –

LIC में मुख्य रूप से दो मनी बैक प्लान है। 920 (20) और 921 (25) इसमें 920 प्लान तालिका है। जो कि, 20 वर्ष की धन वापसी योजना है और 921 प्लान तालिका जो 25 वर्ष की धन वापसी योजना है।

920 – 20 वर्षीय lic money back plan

lic money back plan

इस प्लान में शामिल होने की न्यूनतम उम्र 13 वर्ष है और अधिकतम उम्र 50 वर्ष है। 920 मनी बैक प्लान में न्यूनतम बीमा धन 1 लाख का है। अर्थात आपको कम से कम एक लाख का बीमा लेना ही पड़ेगा।

इसमें अधिकतम बीमा धन की कोई सीमा नहीं है। इस प्लान का टर्म फिक्स है जो कि, 20 वर्ष है। इस प्लान के टर्म को आप न तो 20 वर्ष से कम कर सकते है और न ही इसे 20 वर्ष से अधिक बढ़ा सकते है।

इसका प्रीमियम देने का टर्म 15 वर्ष है। इस पॉलिसी में प्रीमियम देने का टर्म भी फिक्स है।

820 प्लान का लाभ(lic money back plan)

इस मनी बैक प्लान में बीमा लेने के बाद हर 5 वर्ष पर आपको बीमा धन का 20% मिलेगा।

अर्थात बीमा लेने के 5 वें वर्ष पर, 10 वें वर्ष पर और 15 वें वर्ष को पूरा करने पर आपको 20% धनराशि मिल जाएगी और 20 वें वर्ष पर आपको 40% और बोनस प्राप्त हो जायेगा।

इसे हम एक उदाहरण से समझते है। अतुल की उम्र 30 वर्ष है और अतुल ने जून 2020 को 10 लाख का मनी बैक प्लान लिया।

इस प्रकार से अतुल को 2025, 2030 और 2035 में 2 – 2 लाख रुपये मिल जायेगा। जून 2040 में अतुल को 40,0000 रुपये + 20 साल का बोनस मिलेगा। जो कि, टोटल मिलाकर 12 लाख के ऊपर होगा।

921 – 25 वर्षीय मनी बैक प्लान

इसकी तालिका संख्या 921 है जो कि, पहले 821 प्लान तालिका के नाम से जानी जाती थी। जैसे कि आप जानते है कि, lic ने फरवरी 2020 में अपनी सभी पॉलिसी की तालिका संख्या बदल दी है।

इस प्लान में न्यूनतम प्रवेश आयु 13 वर्ष है और अधिकतम आयु 45 वर्ष है। अर्थात 13 से 45 वर्ष के बीच का कोई भी व्यक्ति इस प्लान को ले सकता है। इस प्लान में यहाँ ध्यान देने वाली बात है कि, 920 प्लान में अधिकतम आयु 50 वर्ष थी। जबकि 921 प्लान में अधिकतम आयु 45 वर्ष ही है। इसका टर्म भी फिक्स है

lic money back plan

920 मनी बैक प्लान आपको 20 वर्ष के लिए मिलता था। जबकि 921 प्लान आपको 25 वर्ष के लिए ही मिलेगा। इसे आप घटा या बढ़ा नहीं सकते है। जैसे पॉलिसी का टर्म फिक्स है। उसी प्रकार से प्रीमियम जमा करने का टर्म भी फिक्स है। इसमें आपको 20 वर्ष तक ही प्रीमियम देने है।

इस प्लान का न्यूनतम बीमा धन 1 लाख रुपये है और अधिकतम बीमा धन की कोई सीमा नहीं है।

यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है कि, आपको इस प्लान में (920 और 921) सवा गुना रिस्क कवर मिलता है।

अर्थात अगर आपने 1 लाख का बीमा धन का बीमा कराया तो आपको 1.25 लाख का रिस्क कवर मिलेगा। या आपने 10 लाख का बीमा धन लिया तो 12.5 लाख रुपये का रिस्क कवर आपको मिलेगा।

जबकि साधारण पॉलिसी में आपने जितने का बीमा लिया उतने का ही रिस्क कवर मिलता है।

921 – 25 साल मनी बैक लाभ

इस योजना में आपको 5 – 5 साल के अन्तराल पर चार बार मनी बैक होगा। पॉलिसी लेने के 5 वें, 10 वें, 15 वें और 20 वें वर्ष आपको बीमा धन का 15% वापस होगा।

बीस वर्ष होने के बाद आपको कोई भी प्रीमियम नहीं देना है। पॉलिसी के 25 वर्ष पूरे होने के बाद आपको maturity के तौर पर बीमा धन का 40% प्लस बोनस मिलेगा।

यहाँ पर आपको ध्यान देने वाली बात है कि, यह पॉलिसी 25 वर्ष की है। बोनस भी 25 वर्ष तक का मिलेगा। अर्थात यहाँ पर आपको अधिक बोनस मिल जायेगा।

दूसरे उदाहरण से इसे समझते है।

मान लीजिये, जून 2020 में अतुल ने इस प्लान को 10 लाख बीमा धन के साथ खरीदा अब उसे जो लाभ प्राप्त होगें। वे इस प्रकार से हैं।

2025 में 1.5 लाख, 2035 में 1.5 लाख और 2040 में भी 1.5 लाख रुपये अतुल को मिल जायेगें। 2040 के बाद अतुल को कोई प्रीमियम जमा नहीं करना होगा।

2045 में अतुल को maturity के तौर पर बोनस मिलाकर लगभग 17 लाख रुपये मिल जायेगा।

मृत्यु दावा(lic money back plan)

920 और 921 दोनों ही प्लान के टर्म के दौरान अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु होती है,तो नॉमिनी को बीमा धन का सवा गुना बोनस के साथ दिया जायेगा।

अगर पॉलिसी धारक को मनी बैक मिल चुका है। तब भी कोई पैसा काटा नहीं जायेगा।

अधिक जानें : lic jeevan anand policy

आयकर लाभ(lic money back plan)

इस पॉलिसी में जो भी आप प्रीमियम देगें। उस पर धारा 80C के तहत आयकर में छूट मिलेगा।

इसके अलावा जो भी आपको मनी बैक मिलेगा या maturity या मृत्यु दावा सभी इनकम टैक्स की धारा 10 ( 10 ) d के तहत आयकर से मुक्त रहेगें।

हमें उम्मीद है कि, आपको इस(lic money back plan) जानकारी से जरूर लाभ प्राप्त हुआ। हमारा प्रयास जारी है कि, हम आपकी उम्मीदों पर खरे उतरें।
धन्यवाद

Leave a Comment