आज हम करोड़पति प्लान (lic jeevan shiromani) के बारे में जानकारी प्राप्त करेगें। जीवन शिरोमणि गारंटीड बोनस मनी बैक प्लान है। इस प्लान में आपको कितना बोनस मिलेगा इसका निर्धारण lic ने पहले से करके रखा है।
Lic अपने 90% से ज्यादा योजनाओं में हर साल बोनस घोषित करती है जो कि, lic के प्रॉफिट पर भी निर्भर करती है। कुछ ही खास प्लान ऐसे होते है।
जिनका बोनस पहले से निर्धारित होता है और मार्केट के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं होता है। जीवन शिरोमणि इसी तरह का ही एक प्लान है।
जीवन शिरोमणि प्लान / (lic jeevan shiromani)
इसमें न्यूनतम बीमा एक करोड़ रुपये का होता है, जो व्यक्ति अच्छा प्रीमियम देकर अच्छा और गारंटीड रिटर्न चाहते है। वे इस प्लान को खरीद सकते है।

इसका प्रीमियम आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक मोड में जमा कर सकते है।
कुछ लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि, हमें पॉलिसी लेते वक्त कौन सा मोड चुनना चाहिए? तो इसमें मेरा सुझाव है कि, अगर आपके लिए संभव हो तो सालाना और छमाही मोड ही चुने। इसकी कई वजह है जिसका उल्लेख हम अन्य पोस्ट में करेगें।
जीवन शिरोमणि प्रीमियम टर्म /(lic jeevan shiromani)
इस प्लान का टर्म फिक्स है। इसमें आपको प्लान के चार टर्म मिलते है।
इसमें पहला टर्म 14 वर्ष का है। जिसमें आपको 10 साल ही प्रीमियम जमा करना होता है।
इसका दूसरा टर्म 16 वर्ष है। जिसमें आपको प्रीमियम 12 साल तक देना है।
इसका तीसरा टर्म 18 वर्ष है। जिसमें आपको 14 वर्ष तक प्रीमियम जमा करना है।
इसका चौथा टर्म 20 वर्ष है और आपको 16 वर्ष तक ही प्रीमियम देना है।
उम्र सीमा / (lic jeevan shiromani)
इस प्लान में शामिल होने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 55 वर्ष तय की गई है। अधिकतम उम्र में कुछ शर्तें है जो कि, इस प्रकार से है –
अगर आप 14 साल का टर्म ले रहें हैं, तो प्लान में शामिल होने की अधिकतम उम्र 55 वर्ष तय है।
अगर आप 16 साल का टर्म चुनते हैं, तो आपकी अधिकतम उम्र 51 वर्ष होनी चाहिए। अगर आप 18 वर्ष का टर्म लेते है, तो आपकी अधिकतम उम्र सीमा 48 वर्ष तय की गई है।
अगर आप 20 वर्ष का टर्म चुनना चाहतें है, तो आपकी अधिकतम उम्र 45 वर्ष ही होना चाहिए।
45 वर्ष के होने के बाद आप 20 साल का टर्म नहीं चुन सकते जबकि, आप 18, 16 और 14 साल का कोई भी टर्म ले सकता है।
अधिक जानें : lic money back plan
न्यूनतम आप इससे एक करोड़ का बीमा ले सकते है और अधिकतम बीमा की कोई सीमा नहीं है।
गारंटीड बोनस /(lic jeevan shiromani)
जैसा कि, मैं पहले बता चुका हूँ कि, इसका बोनस पहले से निर्धारित है। lic पहले 5 वर्ष तक प्रति एक हजार बीमाधन पर 50 रुपये प्रदान करती है।
इसके बाद बाकि के टर्म में 55 रुपये प्रति एक हजार बीमाधन पर प्रदान करती है। आमतौर पर यह बोनस दर बहुत अच्छा माना जाता है।
पॉलिसी लाभ / (lic jeevan shiromani)

मृत्यु लाभ / (lic jeevan shiromani)
इस प्लान में सवा गुना रिस्क कवर है। इसलिए अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु टर्म के दौरान हो जाती है, तो नॉमिनी को बीमाधन का सवा गुना बोनस के साथ दिया जाता है। पहले 5 वर्ष में मृत्यु होती है, तो बीमाधन + बोनस मिलेगा।
अगर 5 वर्ष के बाद पॉलिसी धारक की मृत्यु होती है, तो इसके साथ लॉयलिटी एडिशन भी मिलेगा SA On Death + बोनस + LA
Survival Benefits / (lic jeevan shiromani)
इसमें अलग – 2 टर्म में अलग – 2 मनी बैक प्राप्त होते है। जिसका विस्तृत विवरण निम्नलिखित है।
14 वर्ष टर्म –
14 वर्ष के टर्म में 10 वर्ष पूरे होने पर 30%, 12 वर्ष पूरे होने पर 30% और 14 वर्ष समाप्ति पर बीमाधन का 40% मिल जाता है।
16 वर्ष टर्म –
अगर आपने 16 वर्ष का टर्म लिया है, तो 12 वर्ष और 14 वर्ष पूरे होने पर 35 – 35% और 16 वर्ष होने पर 30% आपको मिलेगा।
18 वर्ष टर्म –
इसमें आपको 14 वें और 16 वें वर्ष पर 40% मिलेगा और 18 वें पूरे होने पर 20% मिलेगा।
20 वर्ष टर्म –
अगर आपने 20 वर्ष का टर्म लिया है, तो 16 वें और 18वें वर्ष पर 45 – 45% मनी बैक मिलेगा और 20 वर्ष पूरे होने पर 10% बीमाधन का मिल जायेगा।