LIC धन संचय प्लान ( LIC Dhan Sanchay Plan) जिसका टेबल 865 है, 14 जून 2022 को लॉन्च हो रहा है। अगर रेगुलर प्लान की बात करें तो इसे 2022 का lic का पहला प्लान माना जा सकता है। क्योंकि अभी जो बीमा रत्न प्लान लॉन्च हुआ था उसे रेगुलर एजेंट से आप नहीं खरीद पा रहे थे।
LIC धन संचय प्लान की बात करें तो यह नान लिंक्ड, सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है।
इस प्लान को आप ऑनलाइन या एजेंट दोनों माध्यम से खरीद सकते हैं।
LIC धन संचय प्लान की विशेषतायें
इस प्लान में आपको गारंटीड इनकम बेनीफिट (GIB) मिलता है जो कि, चार ऑप्शन के उपलब्ध है।
1 – ऑप्शन A
2 – ऑप्शन B
3 – ऑप्शन C
4 – ऑप्शन D
ऑप्शन A
अगर आप रेगुलर प्रीमियम या लिमिटेड प्रीमियम ( कम समय तक ) से प्लान लेते हैं तो आप ऑप्शन A या B में कोई भी चुन सकते हैं।
ऑप्शन A चुनने पर आपको लेवल इनकम बेनीफिट मिलेगा जिसमें आपको निश्चित अमाउंट का लाभ प्राप्त होगा।
ऑप्शन B
ऑप्शन B चुनने पर आपको प्रतिवर्ष 5 % की दर से पैसा बढ़ कर मिलेगा।

ऑप्शन C
यदि आप सिंगल प्रीमियम देकर प्लान लेते हैं, तो आप C ऑप्शन को चुनेगें।
इसमें भी आपको लेवल इनकम बेनीफिट मिलेगा।
ऑप्शन D
अगर आप ऑप्शन D को चुनते हैं तो आपको बढ़ा हुआ कवर प्राप्त होगा।
यहाँ पर ध्यान देने वाली बात है कि, यदि आपको प्लान समझने में कन्फ्यूजन हो तो इसे पूरा जरूर पढ़े।
lic धन संचय प्लान लेने की योग्यता
पॉलिसी टर्म को आप अपने ऑप्शन के हिसाब से चुन सकते हैं। ऑप्शन A और B के लिए 10 और 15 साल का टर्म मिलता है। तथा C तथा D के लिए 5, 10 और 15 वर्ष का टर्म मिलेगा।
पॉलिसी लेने की आयु
LIC धन संचय प्लान लेने की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष है यदि आपकी पॉलिसी टर्म 15 वर्ष की है।
इसके अलावा यदि आपने 10 या 5 वर्ष का टर्म लिया है तो न्यूनतम उम्र 8 व 13 वर्ष क्रमश: है।
अधिक जानें : ये एलआईसी बंद करने का तरीका अपनाइये नहीं तो कट जायेंगे आपके सारे रूपये
अधिकतम उम्र की बात करें तो A और B ऑप्शन के लिए 50 वर्ष अधिकतम आयु है।
लोन
इस पॉलिसी पर लोन की सुविधा उपलब्ध है।
मृत्यु हित लाभ
lic धन संचय प्लान (LIC Dhan Sanchay Plan) में पॉलिसी धारक के न रहने पर बीमा धन सालाना प्रीमियम का 11 गुना या 105% टोटल देय प्रीमियम में जो भी ज्यादा होगा वह प्रदान किया जायेगा।
निष्कर्ष
lic धन संचय प्लान 865 को भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक नए रूप में पेश किया है जिसमें आप कम समय तक प्रीमियम देकर एक अच्छा लाभ लम्बे समय तक प्राप्त कर सकते हैं।
निश्चित रूप से इस प्लान का लाभ आपको उठाना ही चाहिए। यदि आपके मन में कोई प्रश्न बाकी हैं तो कमेंट के माध्यम से हमसे पूँछ सकते हैं।