lic धन संचय पॉलिसी – जानिए आने वाले नये प्लान की ये जरूरी बातें

lic धन संचय पॉलिसी ( lic dhan sanchay policy ) जून 2022 में लॉन्च होने वाली है। अभी हाल ही में lic का एक मनी बैक प्लान लॉन्च हुआ है जिसका नाम बीमा रत्न प्लान है।

आपके मन में एक बात ये भी आ सकती है कि, बैक टू बैक 2 नये प्लान लाने का क्या कारण होगा क्योंकि इससे पहले lic ने इतने कम समय अन्तराल में शायद ही कोई दो प्लान लॉन्च किये हों।

इसके अलावा एक और प्रश्न कि, lic धन संचय पॉलिसी बाकी पुरानी पॉलिसी से कैसे अलग होगी तथा इसके स्पेशल फीचर्स क्या होगें ? इसका उत्तर भी आपको आज मिलेगा।

lic धन संचय पॉलिसी लाने की वजह

इस नये प्लान को लाने के पीछे दो बड़े कारण हैं जिसे आपको जानना जरूरी है।

1 – यह बात आपको शायद पता होगी कि, lic के सारे प्लान आप किसी lic एजेंट से ही खरीद सकते हैं। क्योंकि पॉलिसी पूरी कराते समय एजेंट कोड भरना अनिवार्य होता है, बिना इसके आपका बीमा पूर्ण नहीं होगा।

यह एजेंट कोड आपको अपनी बीमा रसीद पर दिख भी जायेगा।

lic धन संचय पॉलिसी

लेकिन अभी हाल ही में जो बीमा रत्न प्लान आया था उसे lic एजेंट बेंच ही नहीं सकते हैं। बीमा रत्न प्लान केवल PSPO और आधिकारिक एजेंसी ही बेंच सकती हैं।

इस वजह से lic धन संचय पॉलिसी, बीमा रत्न के विकल्प के तौर पर आना अनिवार्य।

2 – दूसरी वजह यह है कि, अधिकतर हर वर्ष फरवरी या मार्च के महीने में कोई न कोई नया प्लान लाती है, किंतु 2022 का आधा समय बीत चुका है और कोई भी रेगुलर प्लान नहीं हुआ है।

यह दो कारण है जिससे lic धन संचय पॉलिसी को लॉन्च किया जा रहा है।

lic धन संचय पॉलिसी फीचर्स

वास्तविक फीचर्स की जानकारी पॉलिसी लॉन्च होने के दो दिन पहले ही होगी, जब सेंट्रल ऑफिस से सर्कुलर सभी शाखाओं में भेजा जायेगा। किंतु सूत्रो की बात मानें तो lic धन संचय पॉलिसी न तो ULIP प्लान होगा और न ही कोई टर्म प्लान !

अधिक जानें : LIC BIMA RATNA PLAN 864 – LIC बीमा रत्न प्लान की एकदम सही जानकारी

मुख्य रूप से यह लॉन्ग टर्म बचत योजना होगी जिसके बचत के साथ अच्छा रिस्क कवर भी मिलेगा। कुछ जानकार लोगों का मानना है कि, lic धन संचय प्लान एक मनी बैक प्लान होगा क्योंकि आज से 20 या 22 साल पहले जीवन संचय नामक एक मनी बैक प्लान lic में मौजूद था।

Leave a Comment