lic दुर्घटना बीमा राइडर – पॉलिसी लेते हुए नहीं लिया तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

LIC दुर्घटना बीमा राइडर तो लगभग सभी एलआईसी की पॉलिसियों के साथ मौजूद रहता है। लेकिन यह इनबिल्ड नहीं होता है उसे अलग से लेना पड़ता है। इसे लेने के लिए आपको कोई भारी रकम नहीं चुकाना पड़ती है यह केवल 1 रुपये प्रति हजार बीमाधन पर मिलता है।

अर्थात यदि आप 1 लाख बीमाधन की पॉलिसी ले रहे हैं और साथ में lic दुर्घटना बीमा राइडर भी लें, तो उसके लिए आपको मात्र 100 रुपये अधिक देना पड़ेगा।

लेकिन कुछ एजेंट कम्पटीशन के रहते दूसरों की तुलना में कम प्रीमियम को दिखाने के चक्कर में lic दुर्घटना बीमा राइडर ही नहीं देते हैं।

और आपको भी लगता होगा कि, कितना अच्छा एजेंट है जो मुझसे कम प्रीमियम ले रहा है।

लेकिन आपको लग रहा होगा कि, lic दुर्घटना बीमा राइडर लेना इतना जरूरी क्यों होता है ? तो आप इसे महत्व को पहले समझ लीजिये।

lic दुर्घटना बीमा राइडर

lic दुर्घटना बीमा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आपको सीधे तौर पर lic में कोई दुर्घटना बीमा नहीं मिलता है। लेकिन जब आप कोई भी lic की पॉलिसी लेते हैं तो साथ में एक राइडर भी ले सकते हैं, जो दुर्घटना बीमा का कार्य करेगी।

अब हम समझते हैं की आखिर ये राइडर क्या चीज होता है।

राइडर का काम होता है कि, वह नये फंक्शन आपकी पॉलिसी में ऐड कर देता है अर्थात राइडर लेने से आपके बीमा में नये बेनीफिट जुड़ जाते हैं।

राइडर कई प्रकार के होते हैं जैसे टर्म राइडर, PWB राइडर, CIR राइडर और ADDB राइडर

इनमें से ADDB ही lic की दुर्घटना बीमा राइडर होता है। ADDB का मतलब होता है एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी बेनीफिट।

ADDB राइडर लाभ

ADDB राइडर लेने से बीमाधन के बराबर दुर्घटना लाभ जुड़ जाता है।

उदाहरण के लिए कोई व्यक्ति जिसने 10 लाख की बीमाधन लिया है उसकी मृत्यु होती है तो उसे 10 लाख और बोनस मिलेगा। यदि उसी व्यक्ति ने ADDB राइडर लिया होता तो 20 लाख बोनस के साथ नॉमिनी को मिल जाते।

इस प्रकार से यह हम कह सकते हैं कि राइडर लेने से दुर्घटना बीमा डबल हो जाता है

इसके अलावा इसका लाभ केवल मृत्यु पर ही नहीं बल्कि, अगर दुर्घटना से शरीर में कोई अपंगता आ जाती है तब भी इसका लाभ मिलता है।

यदि किसी के साथ ऐसा होता है तो उसे 180 दिनों के भीतर LIC के पास क्लेम करना जरुरी होता है।

ADDB राइडर योग्यता

lic दुर्घटना बीमा राइडर केवल 18 से 70 वर्ष उम्र के लोगों को ही मिल सकता है।

इसके अलावा आप अधिकतम 1 करोड़ का ही दुर्घटना बीमा ले सकते हैं।

अधिक जानें : एलआईसी में कितने साल में पैसा डबल होता है ? आखिर कोई क्यों नहीं बताता है

केवल 1 पॉलिसी जिसका नाम है जीवन शिरोमणी, यदि आप इसे खरीदते हैं तो 2 करोड़ का दुर्घटना बीमा lic से मिल सकता है।

Leave a Comment