भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी 2022-23 में लेने से पहले, यदि आपने कुछ खास बातों पर ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में उसका नुकसान देखने को मिल सकता है। आमतौर पर जब कोई व्यक्ति जीवन बीमा खरीदता है तो वह केवल प्रीमियम और मिलने वाली मैच्चोरिटी पर ही ध्यान देता है।
लेकिन उसके अलावा भी बहुत चीजें होती हैं जिन्हें यदि पॉलिसी लेते वक्त गौर नहीं किया गया, तो बाद में उसमें बदलाव कर पाना सम्भव नहीं होगा और आपको आधा अधूरा ही लाभ प्राप्त होगा।
ऐसी 5 बातें, आप जानने वाले हैं जिन्हें जानने के बाद, आप बीमा लेते वक्त धोखा नहीं खायेगें और मुझे उम्मीद है कि, जब भी आप भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी 2022-23 में खरीदेगें इन बातों पर जरूर गौर करेगें।
राइडर
जब आप जीवन बीमा पॉलिसी लेते हैं, तो राइडर लेना सबसे जरूरी होता है।
आप अपना नया बीमा लें, तो इस बात की जानकारी अपने एजेंट से जरूर लें कि, इस पॉलिसी के साथ मुझे कौन से राइडर मिल रहे हैं।
यदि आप राइडर के बारे में नहीं जानते तो ऐसा समझ लीजिये कि, राइडर एक प्रकार से आपको दिये जाने वाला अतिरिक्त लाभ होता है।
उदाहरण के लिए कोई पिता, जब अपने बच्चों के लिए LIC की पॉलिसी लेता है तो उसे PWB राइडर मिलना चाहिए। इस राइडर का लाभ यह है कि, यदि पिता की मृत्यु हो जाती है तो बच्चे का सारा प्रीमियम माफ हो जाता है और बिना पैसे दिये बच्चे को पूरी मैच्चोरिटी मिलती है।
इसी प्रकार से एक अन्य राइडर दुर्घटना में मृत्यु होने पर बीमाधन से डबल पैसा दिलवाता है।
वास्तव में यदि आप कोई राइडर लेते हैं तो आपके प्रीमियम में 100 या 50 रुपये और बढ़ जाते हैं। लेकिन इसका लाभ इतना अधिक होता है कि, इसे लेना सबके लिए जरूरी होता है।
अधिक सीखें : धन संचय पॉलिसी 865 की जरुरी बातें जो आपको कोई नहीं बताएगा
अतः जब आप भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी 2022-23 में खरीदें तो राइडर के बारे में जानकारी जरूर ले लें।
लोन

जब आप नई पॉलिसी खरीदें तो इस बात की जानकारी अवश्य ले लें कि पॉलिसी में लोन की सुविधा मौजूद है अथवा नहीं !
lic में 50 से ज्यादा पॉलिसी मौजूद हैं लेकिन सभी पॉलसियों में लोन की सुविधा मौजूद नहीं होती है। इसलिए जब भी आप पॉलिसी खरीदें तो यह सुनिश्चित कर लें कि, भविष्य में आपकी पॉलिसी पर लोन मिल रहा है। क्योंकि हर व्यक्ति को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पैसे की आवश्यकता पड़ती रहती है।
यदि व्यक्ति लोन लेने के लिए बैंक पर निर्भर रहता है तो उसे कठिनाई से ही लोन मिलता है। इसकी तुलना में आप अपनी lic की पॉलिसी पर काफी आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
दूसरी बात यह है जो आप भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी 2022-23 में लेते वक्त ध्यान में रखनी है कि, पॉलिसी पर लोन की जानकारी अवश्य करें।
बोनस
जब आप एजेंट से पूँछेगें कि, पॉलिसी की मैच्चोरिटी पर कितना पैसा मिलेगा तो उसका जवाब कभी सही नहीं होगा, क्योंकि पॉलिसी का बोनस हर वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के बाद घोषित किया जाता है। लेकिन कुछ ऐसी पॉलिसी जरूर होती है जिन पर गारंटीड बोनस मिलता है।
पॉलिसी लेते वक्त आप अपने एजेंट से इस बारे में जानकारी अवश्य करें कि, आपकी पॉलिसी पर गारंटीड बोनस है अथवा नहीं।
भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी 2022
आपको इस बारे में जानकारी होगी कि, भारतीय जीवन बीमा निगम की नई पॉलिसी 2022 में जून के माह में आयी थी। इसका नाम lic धन संचय प्लान था और टेबल नंबर 865 था।
यदि आप ये लेटेस्ट प्लान खरीद रहे हों या दशकों पुराना कोई प्लान, आप दी गयी जानकारी के आधार पर यह खुद जान सकते हैं कि, जो प्लान एजेंट आपको बता रहा है वह आपके लिए उचित है या नहीं !