धन संचय पॉलिसी 865 को LIC ने लॉन्च कर दिया है। सही मायने में यह एक अनूठा प्लान है क्योंकि इस तरह के ऑप्शन पहले के प्लानों में देखने को नहीं मिलता है। lic की धन संचय पॉलिसी बाजार से जुड़ा हुआ प्लान नहीं है अतः इसमें लगाया गया पैसा रिस्क फ्री रहेगा।
इस प्लान में एक खास बात और देखने को मिलती है कि, यह एक शार्ट टर्म प्लान है, जिसमें लाभ 10 और 15 साल के भीतर ही लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
जहाँ पर पुरानी पॉलसियों में न्यूनतम टर्म 15 वर्ष से शुरू होता था वहीं पर इसमें अधिकतम टर्म 15 वर्ष ही रखा गया है।
आज इस धन संचय पॉलिसी की बारीक जानकारी दी जा रही है और मेरा मानना है कि, इस प्लान को एक बड़ा वर्ग जरूर पसंद करेगा।
धन संचय पॉलिसी 865
इस पॉलिसी का लाभ आपको कैसे मिलेगा, इसे आप स्वयं ही चुन सकते है। धन संचय पॉलिसी लेते वक्त आपको चार विकल्प में से किसी एक को चुनना होगा और यह चुनाव आपको कैसे करना है इसे हम बता रहे हैं।

धन संचय पॉलिसी में विकल्प का चुनाव
इस प्लान को यदि आप एक मुश्त पैसा ( सिंगल प्रीमियम ) देकर खरीदते हैं तो आप विकल्प C अथवा D में किसी एक को चुन सकते हैं।
इसके अलावा यदि आप रेगुलर प्रीमियम देकर प्लान को लेते हैं तब आप A या B ऑप्शन में किसी एक को चुनेगें।
अब आपके मन में एक प्रश्न आ रहा होगा कि किसी ऑप्शन को चुनने से मुझे क्या लाभ प्राप्त होगा ?
वास्तव में यही ऑप्शन इस प्लान को सबसे अलग बनाता है और पॉलिसी का लाभ आपको कैसे प्राप्त होता है, यही ऑप्शन तय करते हैं। धन संचय पॉलिसी 865 में विकल्प को ठीक से समझने के लिए इसकी मैच्चोरिटी को पहले समझना पड़ेगा।
मैच्चोरिटी लाभ
इसके पॉलिसी डाक्यूमेंट में मनी बैक का जिक्र नहीं किया गया है, किन्तु ये बताया गया है कि मैच्चोरिटी की तारीख से आपको पैसा मिलना शुरू होगा जो कि, पे आउट पीरियड तक मिलेगा। मिलने वाला पैसा गारंटीड मनी होगा जो आपको लम्बे वक्त तक मिलेगा।
इस पैसे को आप सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक तौर पर प्राप्त कर सकते हैं।
बोलचाल की भाषा में बतायें तो lic धन संचय पॉलिसी 865 एक शार्ट टर्म पेंशन प्लान है। यदि आप जीवन उमंग के बारे में जानते हैं तो इस प्लान में उसकी झलक देखने को मिल जायेगी।
एक बात आप और जान लीजिये कि, धन संचय पॉलिसी 865 में पे आउट पीरियड वह समय है जिसके बीच में आपको पैसा मिलता। पे आउट पीरियड, पॉलिसी टर्म की समाप्ति से शुरू हो जायेगा और जितना समय आपने प्रीमियम भरा है तब तक चलेगा।
अगर आपने सिंगल प्रीमियम लिया है तो यह पॉलिसी अवधि तक चालू रहेगा।
एक उदाहरण से आप इसे समझ लीजिये – मान लीजिये आपने 10 वर्ष इस धन संचय पॉलिसी 865 में प्रीमियम दिया तो मैच्चोरिटी के बाद आपको अगले 10 वर्षों तक पैसा मिलेगा। अगर आपने सिंगल प्रीमियम दिया है और 15 वर्ष पॉलिसी चली है तो अगले 15 वर्षों तक आपको पैसा मिलेगा।
अब आप विकल्प को आसानी से समझ लेगें।
विकल्प A
यदि आपने A विकल्प को चुना है तो मिलने वाला पैसा पूरे पे आउट पीरियड तक एक जैसा ही रहेगा।
विकल्प B
यदि आपने विकल्प B को चुना तो मिलने वाला पैसा प्रतिवर्ष एक निश्चित दर से बढ़ता रहेगा। और यह पैसा पूरे पे आउट पीरियड तक बढ़ता रहेगा।
ऑप्शन C
ऑप्शन C को आप तब चुनेगें जब आपने सिंगल प्रीमियम प्लान लिया है जब आपका पॉलिसी टर्म पूरा होगा तब से आपको मिलना शुरू होगा। जो पिसा मिलना शुरू होगा वही पूरे पे आउट पीरियड तक मिलता रहेगा।
ऑप्शन D
आप सिंगल प्रीमियम से इस आप्शन को चुन सकते हैं ऑप्शन C से अलग इसमें आपको बढ़ता हुआ पैसा मिलेगा।
इस प्रकार से आप, अपनी मर्जी से lic धन संचय पॉलिसी 865 में कोई ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
इस प्लान को और अधिक विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें तथा कमेंट करें !
Yeh online Lena h ya lic agent ke jariye
दोनों विकल्प मौजूद हैं !