जीवन बीमा से क्या आशय है ? आखिर क्यों जरुरी होता है बीमा आपके लिए

जीवन बीमा से क्या आशय है ? यह प्रश्न किसी स्कूल में पूँछे जाने वाला प्रश्न नहीं है, बल्कि यह प्रश्न आपके परिवार की जिम्मेदारी उठा पाने वाला प्रश्न है। हर किसी को इसका मतलब समझने की जरूरत है जो अपने परिवार का खर्चा उठाता है और उनका पूरा परिवार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर करता है।

इसका जवाब आप जानें कि जीवन बीमा से क्या आशय है इससे पहले आपको बीमा का मतलब समझना जरूरी है।

बीमा का अर्थ

मैं इतिहास में नहीं जाना चाहता हूँ किन्तु इतना जरूर बताना चाहूँगा कि, इसकी शुरुआत 18वीं सदी में समुद्र के रास्ते से व्यापार करने वाले व्यापारियों से हुई।

क्योंकि उस समय समुद्री लुटेरे जहाज को लूट लेते थे और जिन व्यापारियों का सामान लूटा जाता, उनके पूरे जीवन की कमाई चली जाती थी और वे बर्बाद हो जाते थे।

इसी समस्या को दूर करने के लिए बीमा की शुरुआत हुई, जिन व्यापारियों का सामान लूटा जाता उसकी क्षति पूर्ति बाकी के साथी व्यापारी करते थे।

समय के साथ इसी कंसेप्ट ने जीवन बीमा का रूप ले लिया।

जीवन बीमा से क्या आशय है ?

जीवन बीमा एक व्यक्ति और एक बीमा कंपनी के बीच एक अनुबंध है। नियमित प्रीमियम भुगतान के बदले में, बीमा कंपनी व्यक्ति के लाभार्थियों को उनकी मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।

यह बीमित व्यक्ति के परिवार या आश्रितों को वित्तीय सुरक्षा और सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जब वे उन्हें प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं।

जीवन बीमा से क्या आशय है

जीवन बीमा का मतलब होता है कि, जब कोई व्यक्ति जिसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है अगर उसकी मृत्यु हो जाये तो परिवार पर बड़ा आर्थिक संकट आ जाता है इसी आर्थिक संकट को दूर करने के लिए बीमा कंपनी द्व्रारा परिवार को पैसा प्रदान किया जाता है।

कोई भी, व्यक्ति को तो वापस नहीं ला सकता है, किन्तु परिवार की समस्या को जरूर कम किया जा सकता है।

और गहराई से समझें तो जीवन बीमा, बीमाकर्ता और पॉलिसीधारक के बीच का वादा होता है जिसे दोनों तरफ से पूरा किया जाना अनिवार्य होता है।

बीमाकर्ता का मतलब की बीमा कंपनी और पॉलिसीधारक का मतलब कोई आम व्यक्ति जिसने बीमा खरीदा हो

पॉलिसीधारक का कर्तव्य होता है कि, वह समय पर अपना प्रीमियम भरे और कंपनी का भी फर्ज होता है कि, वह दावे का भुगतान सही समय से करे।

अधिक जानें : आधार कार्ड लोन 50000 रुपये तक पाएं घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में / सही जानकारी

अब आप समझ गये होगें कि जीवन बीमा से क्या आशय है लेकिन आप ये समझना चाहते हैं कि, यह सारी प्रक्रिया कैसे काम करती है तो उसे हम एक उदाहरण के माध्य्म से समझाते हैं।

उदाहरण

हम मान लेते हैं कि, किसी कंपनी में कुल 100 लोगों ने बीमा खरीदा और सब लोग महीने के 1 हजार रुपये दे रहे हैं। इस प्रकार से कंपनी के पास 1 लाख रुपये हर महीने इकट्ठा हो रहे हैं।

अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती जो कि 100 लोगों में शामिल है, तो उसके परिवार को बीमाधन के बराबर पैसा दे दिया जाता है। और कंपनी में जो धनराशि शेष बची होती है उसे कंपनी निवेश करती है।

इस निवेश से जो लाभ होता है उसे कंपनी बोनस के तौर पर शामिल लोगों को देती है।

यही जीवन बीमा की असली प्रक्रिया होती है।

यहाँ पर मैनें सिर्फ 100 लोगों का उदाहरण दिया किन्तु वास्तव में करोड़ों लोग इसमें शामिल होते हैं, इसलिए जीवन बीमा सुचारू रूप से चलता है। एक आकड़े के अनुसार केवल lic में 29 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।

इस प्रकार से आप समझ सकते हैं कि, जीवन बीमा से क्या आशय है।

Leave a Comment