जीवन उमंग पॉलिसी क्या है ? आखिर क्यों जरुरी है यह प्लान आपके लिए

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है तो इसका जवाब कि, ये lic की होल लाइफ मनी बैक पॉलिसी है, अगर इतना बताया जाय तो यह बहुत अधूरा रह जायेगा। जीवन आनंद प्लान के अलावा जीवन उमंग पॉलिसी ही है, जो आपको 100 सालों तक बीमा कवर प्रदान करती है।

इन दोनों प्लान के अलावा कोई और 100 वर्षों तक बीमा कवर नहीं दे सकता है, तो इस प्रकार से आप समझ सकते हैं कि, जीवन उमंग पॉलिसी क्या है और इसका महत्व क्या हो सकता है।

इसके अलावा भी इसकी बहुत सी खूबियाँ हैं जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है ?

LIC की जीवन उमंग पॉलिसी जिसकी तालिका संख्या 945 है, यह 100 वर्षों तक चलने वाला प्लान है। इसमें आपको बीमाधन का 8% मनी बैक प्रति वर्ष जीवन भर मिलता रहेगा इसलिए इसे होल-लाइफ प्लान कहते हैं।

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है इसके जवाब में हम एक बात जरूर कहना चाहेंगे कि जहाँ पर बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाएं समय के साथ ब्याज दर लगातार घटाती जा रही हैं, वहीं पर LIC जीवन उमंग प्लान से 8 प्रतिशत का रिटर्न 100 वर्ष की उम्र तक देने का वादा कर रही है क्यूँकि यह LIC का एक गारंटीड रिटर्न प्लान है।

और सरल तरीके से बतायें कि, जीवन उमंग पॉलिसी क्या है तो आप ऐसे समझिये कि, आज आपकी उम्र 30 वर्ष है और आपने जीवन उमंग पॉलिसी 10 लाख बीमाधन का प्लान लिया है और मान लीजिये कि, आपने प्रीमियम देने का टर्म 20 साल चुना है।

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है ?

जब आप 50 वर्ष के होगें तब से आपका प्रीमियम देना बंद हो जायेगा और आपको पैसा मिलना शुरू हो जायेगा।

आपको बीमाधन का 8% मिलेगा इस प्रकार से आपको जीवन भर 80000 रुपये सालाना मिलना शुरू हो जायेगा और यह तब तक मिलेगा जब तक आपकी उम्र 100 साल की नहीं हो जाती है।

जीवन उमंग में 100 वर्ष पूर्ण होने पर मैच्चोरिटी मिलती है।

जीवन उमंग एक पेंशन प्लान

मेरा तो यही मानना है कि, यह आपके लिए पेंशन प्लान का एक अच्छा विकल्प है।

आजकल के समय में कोई शायद ही 100 वर्ष आयु पूर्ण करें और अपनी मैच्चोरिटी प्राप्त करें, लेकिन जब तक आप जीवित रहेगें आपको हर साल एक अच्छी रकम मिलती रहेगी और न रहने पर नॉमिनी को बीमाधन का पैसा मिल जायेगा।

इस प्रकार से यह कोई पेंशन प्लान से कम नहीं हुआ।

एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी योग्यता

अब हम जान लेते हैं कि, प्लान में शामिल होने की क्या योग्यता है।

आयु

जीवन उमंग पॉलिसी में शामिल होने की न्यूनतम आयु 90 दिन यानी कि, 3 माह और अधिकतम आयु 55 साल है।

प्रीमियम भुगतान टर्म

इसके 4 निश्चित टर्म है जब तक आपको प्रीमियम देना होगा।

1 – 15 वर्ष
2 – 20 वर्ष
3 – 25 वर्ष
4 – 30 वर्ष

प्रीमियम देय उम्र 30 वर्ष से 70 वर्ष के बीच है अर्थात यदि आप किसी 3 माह के बच्चे को यह प्लान देते हैं तो उसे 30 वर्ष पूर्ण होने तक प्रीमियम देना होगा।

अधिक जानें : lic जीवन लाभ प्लान 936 के बारे में जानिए वे बातें जो कोई नहीं बतायेगा

इस प्रकार से 5 वर्ष से छोटे बच्चे को 15, 20, 25 वर्ष का ऑप्शन नहीं मिलेगा और यदि 55 वर्ष का व्यक्ति प्लान लेता है तो उसे केवल 15 वर्ष वाला टर्म ही मिलेगा क्योंकि प्रीमियम देय उम्र 30 से 70 के बीच की है।

जीवन उमंग पॉलिसी क्या है

पॉलिसी अवधि

पॉलिसी अवधि 100 – प्रवेश के समय आयु के बराबर होगी।

यदि आयु 30 वर्ष है तो पॉलिसी अवधि 70 वर्ष होगी या 40 के हैं तो 60 होगी इत्यदि।

बीमाधन

इसमें न्यूनतम बीमाधन 100000 रुपये है और अधिकतम बीमाधन की कोई सीमा नहीं है।

इस प्रकार से जीवन उमंग पॉलिसी क्या है यह आपको समझ में आ गया होगा और अंत में मैं यही कहूँगा कि, यह पेंशन का एक अच्छा विकल्प साबित होगा ! इस बात पर आप गौर करियेगा।

Leave a Comment