एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम इतने सस्ते की जानकर आप चौंक जायेंगे

एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम का एमाउंट आपको इतना अधिक लगता होगा कि, आप अभी इतनी बड़ी पॉलिसी लेने के बारे में सोंचते नहीं होगें, कुछ हद तक यह बात सही है, जब आप LIC से कोई रेगुलर प्लान खरीद रहे हैं।

लेकिन जब आप टर्म प्लान ले रहें होगें तो आप आसानी से इतना बड़ा इंश्योरेंस अपने बजट में खरीद पायेगें। टर्म प्लान में आपको केवल रिस्क कवर तथा मचौरिटी पर कोई अमाउंट नहीं मिलता इसलिए इसका प्रीमियम काफी सस्ता पड़ता है। अगर आप इसी प्लान को कम उम्र में लें तो एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम प्रतिदिन के 2 समोसे से भी सस्ते पड़ जायेंगे।

इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि, रेगुलर पॉलिसी का अधिकतम लाभ, न्यूनतम प्रीमियम देकर उठाया जाय तो उसका उपाय भी आज आप सीखने वाले हैं।

एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम को कैसे कम करें ?

क्या आप जानते हैं कि, किसी पॉलिसी का प्रीमियम कैसे निर्धारित किया जाता हैं! अगर इसका सही-सही उत्तर आपको पता चल जाये तो आप अपने प्रीमियम को जरूर कम कर पायेगें।

चाहे कोई प्राइवेट बीमा कम्पनी हो या सरकारी बीमा कम्पनी उनके प्रीमियम पर 3 नियम जरूर लागू होते हैं।

नियम 1

एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम

सबसे पहला आधार उम्र को माना जाता है जो आपको प्रीमियम पर लागू होता है।

यह इस प्रकार से होता है कि, जितनी कम उम्र में पॉलिसी लिया जायेगा उतना कम प्रीमियम आपको देना होगा और जितनी अधिक उम्र में कोई पॉलिसी लेगा उसे ज्यादा प्रीमियम भरना पड़ेगा।

इसकी वजह है कि, उम्र बढ़ने पर जीवन पर रिस्क बढ़ता है अतः उसे रिस्क कवर देने के हेतु प्रीमियम को बढ़ाया जाता है।

अधिक जानकारी : एलआईसी सबसे सस्ता प्लान लायी है / प्रीमियम जानकर आप चौंक जायेंगे ! , 330 रूपये में बीमा लें LIC से

आम बोलचाल की भाषा में बताया जाय तो जो प्रीमियम आप एक पॉलिसी के लिए 18 वर्ष पर दे रहें हैं उसी पॉलिसी को अगर आप 20 से 25 साल बाद लें तो उसके लिए आपको दोगुना प्रीमियम चुकाना पड़ेगा।

नियम 2

दूसरा नियम अवधि पर निर्भर करता है अर्थात जितना अधिक टर्म लेगें उतना कम प्रीमियम आपको देना होगा।

इसलिए अगर आप पहले दोनों नियम को माने तो आपको कम उम्र में लम्बी अवधि का प्लान लेना चाहिए।

किन्तु उम्र अगर अधिक हो चुकी हो तो उसे कम नहीं किया जा सकता है फिर भी तीसरा नियम जो कहता है उससे आप अपने प्रीमियम को जरूर कम कर पायेगें, चाहे आपकी उम्र जितनी हो।

नियम 3

यह प्रीमियम पेइंग टर्म पर निर्भर करता हैं। अगर आप मासिक, तिमाही और छमाही प्रीमियम देने के बजाय सालाना प्रीमियम को भरना चुनेगें तो आप अपना पैसा जरूर बचा पायेगें।

इन तीनों के आधार पर आप अपने प्रीमियम को जरूर मैनेज कर पायेगें।

अब प्रश्न उठता है कि, आप एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम को कैसे कम करेगें तो इसका उत्तर आपको इसी तीन नियम में मिल जायेगा।

एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम

इन सबके अलावा यह अलग-अलग प्लान पर भी निर्भर करता है कि, आपको कितना प्रीमियम देना पड़ेगा।

मेरी सलाह

अगर सस्ते की बात करें तो आप रेगुलर प्लान में जीवन शिरोमणि प्लान को चुन सकते हैं जिसका टेबल नम्बर 947 है।

इसके अलावा अगर आप एलआईसी 1 करोड़ पॉलिसी के प्रीमियम को बहुत कम करना चाहते हैं तो आपको एक टर्म प्लान चुन लेना चाहिए। टर्म प्लान में आपका प्रीमियम बहुत कम लगता है।

Leave a Comment