एलआईसी सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है ? जितने लोगों ने मुझसे यह प्रश्न पूँछा उनमें से 90 प्रतिशत लोगों ने जीवन सरल प्लान ले रखा था।
शायद आपको याद होगा कि 10 साल पहले lic में एक प्लान था, जिसमें 250 गुना रिस्क कवर मिलता था। ये जीवन सरल प्लान था जिसमें बताया गया था कि, 5 साल के बाद इसे सरेंडर करने पर आपका कोई पैसा नहीं कटेगा।
इसकी सच्चाई आप आगे जानेगें लेकिन एलआईसी सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है इसका जवाब आपको अक्सर सही नहीं मिलता है ! क्योंकि इसमें कई सारे फैक्टर शामिल होते हैं जिनके बारे में सबको नहीं पता होता है।
आज अगर आप आगे बताये गए फैक्टरों को समझ लेते हैं तो आप आसानी से कैलकुलेटर कर पायेगें कि, एलआईसी सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है।
सरेंडर के फैक्टर
सबसे पहले आप IRDAI के बनाये सरेंडर के नियम को जान लीजिये जो कहता है कि, पॉलिसी के पहले वर्ष के प्रीमियम को छोड़ बाकी प्रीमियम के 30 प्रतिशत का भुगतान बीमा कंपनी को अनिवार्य रूप से करना होगा।
इसके साथ ही ये सारे फैक्टर भी काम करते हैं जो एलआईसी सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है इसे समझने में मददगार बनेगें।

समय
सरेंडर का सबसे बड़ा फैक्टर समय है क्योंकि जितने अधिक समय तक आपका बीमा चलेगा उतना कम पैसा आपका कटेगा।
मान लीजिये आपने कोई lic पालिसी कराई और उसे 5 वर्ष के बाद सरेंडर करा दिया। इस समय यदि आपके 20 हजार रुपये कटते हैं तो इसी पालिसी को 8 वर्ष के बाद सरेंडर पर मात्र 10 हजार रुपये ही कटेगें।
पालिसी टर्म
पालिसी टर्म से मतलब है कि, आपने कितने समय तक प्लान लिया था। वास्तव में पालिसी टर्म जितना अधिक होगा पालिसी सरेंडर करने पर उतना ही पैसा कटेगा।
अधिक जानिए : 5 साल के बाद एलआईसी सरेंडर वैल्यू कितना मिलेगा ?
इसे हम ऊपर दिए गये उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिये आपने एक एलआईसी पालिसी 5 वर्ष बाद सरेंडर कराई जिसका टर्म 30 वर्ष था तो उसमें आपके 20 हजार रुपये कट जाते हैं। अगर इसी पालिसी का टोटल टर्म 15 वर्ष होता तो 20 हजार से कम पैसे कटते !
सरेंडर वैल्यू फैक्टर
सरेंडर वैल्यू फैक्टर बीमा कंपनी खुद निर्धारित करती है। अलग – अलग बीमा कंपनियों के सरेंडर वैल्यू फैक्टर अलग हो सकता है।
साधारण शब्दों में बताये तो सरेंडर वैल्यू फैक्टर जितना अधिक होगा उतना ही ज्यादा पैसे आपको सरेंडर करने पर प्राप्त होगें।
एलआईसी सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है ?
अब आपको तीन प्रमुख सरेंडर के फैक्टर की जानकारी हो गयी है। एलआईसी सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है यह समय, टर्म और सरेंडर वैल्यू फैक्टर पर निर्भर करता है।
औसत की बात करें तो यदि आप 8 वर्ष के बाद अपनी पॉलिसी सरेंडर कराते हैं तो आपका कोई पैसा नहीं कटेगा। इस लेख के शुरुआत में आपसे जीवन सरल के बारे में चर्चा की थी उसमें भी यही नियम लागू होता है।
वैसे तो 2023 में इस पॉलिसी को बन्द हुए लगभग दस वर्ष बीत गए हैं तो वैसे भी इसके सरेंडर पर कोई पैसा नहीं कटेगा।