lic cancer cover plan 905 in hindi / कैंसर के खिलाफ आर्थिक सुरक्षा

दोस्तों, आज हम एलआईसी कैंसर कवर प्लान (lic cancer cover plan 905) के बारे में जानेंगे। कुछ समय पहले कैंसर एक दुर्लभ बीमारी थी। पर अब ये बीमारी हमारे जानने वाले लोगों में भी होने लगी है।

इसका इलाज काफी महंगा होता है और इस बीमारी के इलाज में लोगों की जीवनभर की जमा पूंजी लग जाती है। यहां तक कि, लोगों के घर और जेवर तक बिक जाते हैं।

अगर इतने के बाद भी पैसा कम पड़ता है, तो लोगों से उधार लेना पड़ता है। इसे वापस करने में पूरा जीवन लग जाता है।

इस बीमारी से कई बड़े लोग भी ग्रसित हुए हैं और वह अपने पैसों के बल पर ठीक भी हुए हैं। इसका उदाहरण  युवराज सिंह, मनीषा कोइराला आदि हैं ।

आइए इस प्लान को हम विस्तार से समझते हैं।

कैंसर और इसके कारक (lic cancer cover plan 905)

जब हमारे शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं, तो वह एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, जो हमारे जीवन के लिए खतरा बन जाता है।

lic cancer cover plan 905

कैंसर होने के कई कारण माने जाते हैं। सबसे बड़ी वजह धूम्रपान, तंबाकू आदि का सेवन माना जाता है, किंतु रिसर्च बताते हैं कि, केवल धूम्रपान ही इसकी वजह नहीं है।

हमारा  खान -पान और गलत लाइफस्टाइल के कारण भी कैंसर हो सकता है।

आजकल के पर्यावरण में प्रदूषण के कारण हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर में जाकर कैंसर के कारण बन सकते हैं।

लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि, हम  अच्छी लाइफ स्टाइल से पूरी तरीके से इस बीमारी से बच जाएंगे ।

कैंसर का इलाज मौजूद है, किंतु अभी तक इसका इलाज बहुत महंगा है, इसमें कई तरीके के ट्रीटमेंट किए जाते हैं।

जिसमें लाखों रुपए का खर्च आता है और इसका इलाज हर एक शहर में भी मौजूद नहीं होता है। जिससे बाहर जाने का और वहां रुककर इलाज कराने का खर्चा भी बढ़ जाता है।

इस सब परेशानी को देखते हुए एलआईसी ने कैंसर कवर प्लान बनाया है। जोकि इस बीमारी से रिकवर करने में फाइनेंशली पूरी तरीके से मदद करेगी।

lic cancer cover plan 905

कैंसर कवर lic का एक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है। यह प्लान कैंसर से उत्पन्न होने वाले आर्थिक परेशानी से निपटने के लिए बनाया गया है।

यह पॉलिसी कैंसर के प्रारंभिक स्टेज एवं बाद के स्टेज दोनों को कवर करता है। साथियों इस प्लान में दो ऑप्शन है।
पहला ऑप्शन ये है कि, इसमें आप 10 लाख से 50 लाख तक का कवर ले लीजिए।

अगर कैंसर होता हैं, तो जितने का आपने प्लान लिया है उतनी रकम मिल जाएगी।

दूसरा ऑप्शन ये है कि, आपने जितने का भी प्लान 10 लाख से 50 लाख के बीच में लिया है। उसमें प्रतिवर्ष 10% की दर से रिस्क कवर बढ़ता रहेगा।

प्रवेश आयु न्यूनतम20 वर्ष
प्रवेश आयु अधिकतम65 वर्ष
पॉलिसी अवधि न्यूनतम10 वर्ष
पॉलिसी अवधि अधिकतम30 वर्ष
बीमा राशि न्यूनतम10 लाख रुपये
बीमा राशि अधिकतम50 लाख रुपये

कैंसर कवर (lic cancer cover plan 905) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी –

1- इसमें न्यूनतम पॉलिसी आप 10 लाख का ले सकते हैं और अधिकतम पॉलिसी 50 लाख का ले सकते हैं।

2- पॉलिसी लेने की न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 65 वर्ष हैं।

3- इस प्लान में आप अधिकतम टर्म 30 वर्ष का ले सकते हैं और न्यूनतम टर्म 10 वर्ष का ले सकते है।

4- न्यूनतम जो आपका बीमा कवर खत्म होगा वो 50 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष पर खत्म होगा। इसका मतलब अगर कोई व्यक्ति 20 साल का है तो न्यूनतम टर्म वह 30 साल का लेगा। 30 साल से कम का टर्म वो नहीं ले सकता है और अगर कोई व्यक्ति 65 वर्ष का है तो वह अधिकतम टर्म 10 साल का ही लेगा।

प्रारंभिक स्टेज कैंसर कवर लाभ (lic cancer cover plan 905)

अगर किसी को प्रारंभिक स्टेज का कैंसर होता है तो उसे बीमित राशि का 25% दिया जाएगा अर्थात अगर किसी ने 20 लाख की पॉलिसी ली है तो, उसे 5 लाख रूपये तुरंत मिल जाएगा और अगले 3 साल का प्रीमियम माफ हो जाएगा।

प्रमुख स्टेज कैंसर कवर लाभ (lic cancer cover plan 905)

इस स्टेट के कैंसर ज्ञात होने पर जितने का आपने बीमा लिया है उतनी रकम तुरंत मिल जाती है ।

मान लीजिए किसी ने 50 लाख की पॉलिसी ली है तो तुरंत उसे 50 लाख रूपये मिल जायेगें। इसके साथ ही पॉलिसी की बीमित राशि का 1% अगले 10 वर्षों का मिलता रहेगा।

यह रकम व्यक्ति के ना रहने पर भी उसके नॉमनी को मिलता रहेगा अर्थात कैंसर का पता चलता ही, जिसने 50 लाख की पॉलिसी ले रखी है। उसे हर महीने 50 लाख का 1% अर्थात 50 हजार रुपये हर महीने अगले 10 वर्षों तक मिलते रहेगें और आगे का सभी प्रीमियम माफ हो जाएगा।

अधिक जानें : lic term insurance plan in hindi

अगर इस दौरान व्यक्ति जीवित ना रहा तो, यह राशि उसके नॉमनी को अगले 10 वर्षो तक मिलती रहेगी।

प्रीमियम कम होने की वजह से इसमें सरेंडर और लोन का ऑप्शन मौजूद नहीं है। अगर कोई व्यक्ति जो कि, प्रारंभिक स्टेज से गुजर कर प्रमुख स्टेज में पहुंच गया है।

lic cancer cover plan 905

उसे प्रारंभिक स्टेज का हित लाभ मिल चुका हो तो मुख्य स्टेज में बाकी की धनराशि मिल जाएगी। 

अर्थात कोई व्यक्ति जिसने 20 लाख की पॉलिसी ली हो तो उसे पारम्भिक स्टेज पर 5 लाख मिल चुका था। उसे मुख्य स्टेज पर 15 लाख मिलेगा और 20 लाख का 1% यानी 20 हजार रुपये मासिक मिलना शुरू हो जायेगा है।

Leave a Comment