LIC ने 11 जुलाई 2021 को जीवन आरोग्य हेल्थ प्लान को बंद कर दिया है और एक नया प्लान आरोग्य रक्षक को 19 जुलाई 2021 को लॉन्च कर रहा है।
वास्तव में आम लोगों का एक बहुत बड़ा वर्ग है जो यह मानता है कि, हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ केवल सरकारी नौकरी वाला व्यक्ति ही उठा सकता है। अगर हम कोई प्लान ले भी लें तो कोई गारन्टी नहीं है कि, हमें बीमारी पर इलाज के लिए पैसा मिलेगा।
यह भ्रमित मानसिकता इसलिए बनी है क्योंकि एजेंट या सलाहकार आम लोगों तक पर्याप्त और सही जानकारी नहीं पहुँचा पाते हैं। अतः यहाँ पर मेरा प्रयास है कि, आपको इतनी जानकारी मिल जाये कि, इस हेल्थ प्लान की जानकारी में इधर-उधर न भागना पड़े और पॉलिसी का उचित लाभ आप उठा सकें।
व्यक्ति का स्वस्थ रहना सबसे जरूरी है अगर व्यक्ति स्वस्थ नहीं है तो दुनिया की सारी खुशी और धन सब बेकार है।

वैसे भी कोरोना की महामारी ने इंसान को इतना तो सबक दिया है कि, लोग अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक हो जाये और हेल्थ प्लान पर पैसा खर्च करने से न डरें।
LIC आरोग्य रक्षक हेल्थ प्लान
LIC ने अपने हेल्थ प्लान को और बेहतर बनाते हुए आरोग्य रक्षक जिसका टेबल नम्बर 906 है आम जनता के लिए लॉन्च कर रहा है।
आरोग्य रक्षक एक फेमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जिसमें आपके परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं।
आरोग्य रक्षक प्लान में शामिल सदस्य
यहाँ पर पालिसी की शुरुआत में ही परिवार के सदस्य को प्लान में शामिल कर सकते हैं। पालिसी के बीच में कोई भी इसमें शामिल नहीं हो सकता ( सिवाय पति/पत्नी और बच्चे के )।
अगर पालिसी लेने की तिथि के बाद विवाह होता है तो पति या पत्नी शामिल हो सकते हैं।
आरोग्य रक्षक पालिसी / उम्र
इस पालिसी में शामिल होने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है और अधिकतम उम्र 65 वर्ष है। अगर आप बच्चे को शामिल कर रहे हैं तो बच्चे की न्यूनतम उम्र 90 दिन और अधिकतम उम्र 20 वर्ष है।
आरोग्य रक्षक सीजिंग उम्र –
सीजिंग उम्र, वह उम्र है जिसके बाद पालिसी का लाभ मिलना बंद हो जाता है।
जो व्यक्ति पालिसी धारक है अर्थात जिसके नाम पर पालिसी है 80 वर्ष की उम्र तक पालिसी लाभ ले सकते है और इसके बाद लाभ मिलना बंद हो जाता है।
किन्तु पालिसीधारक के अलावा अन्य सदस्य (पति-पत्नी या माता-पिता ) को 70 वर्ष तक ही पालिसी मिलेगा।
अगर पालिसीधारक ने अपने बच्चे को शामिल किया है तो बच्चे को केवल 25 वर्ष की उम्र तक ही लाभ मिलेगा।
प्लान की विशेषतायें और लाभ
सबसे प्रमुख बात जो लोग नहीं समझते वह यह है कि, अस्पताल में जो पैसा आपने खर्च है उतना पैसा वापस नहीं मिलता है।बल्कि अस्पताल में भर्ती होने पर वही पैसा मिलेगा जो आपने पालिसी लेते वक्त HCB चुना है।
ऐसा बिल्कुल नहीं है पालिसी में कम फायदा है। यह आपको अस्पताल के बड़े खर्चे से बचाता है और HCB के आलावा अन्य लाभ भी आपको मिलेगा।
हॉस्पिटल कैश बेनिफिट / HCB
जब व्यक्ति बीमारी या दुर्घटना की वजह से अस्पताल में भर्ती होता है। तब जो पैसा मिलता है वह HCB कहलाता है। यह पैसा कितना होगा, जितना आपने IDB ( Initial Daily Benefit ) चुना है।
यह न्यूनतम 2500 है और अधिकतम 10,000 रुपये है। आप 2500, 3000, 4000, 10,000 के बीच कुछ भी चुन सकते हैं जो 500 के गुणांक में हो।
लेकिन जितना अधिक आप IDB चुनेगें उतना अधिक प्रीमियम देना पड़ेगा।
उदाहरण के लिए रमेश ने 5,000 रुपये की IDB चुनी है और वह 6 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहता है तो उसे 30, 000 रुपये (5000*6 ) मिल जायेगा।
ध्यान देने वाली बात है कि, पालिसीधारक ने खुद पर जो IDB चुनी है अन्य सदस्य उससे ज्यादा IDB नहीं ले सकते हैं।
और अगर व्यक्ति ICU में भर्ती है तो उसे दो गुना IDB मिलेगी अर्थात ICU में भर्ती होने पर डबल पैसा मिलेगा।
HCB का कितने दिन तक लाभ मिलेगा ?
पालिसी लेने के पहले वर्ष- प्रति व्यक्ति 30 दिन एवं ICU में 15 दिन का लाभ प्राप्त कर सकता है।
दूसरे साल से प्रति व्यक्ति 1 वर्ष में 90 दिन एवं ICU में 45 दिन का लाभ प्राप्त करेगा। इस प्रकार से पूरे पालिसी टर्म में प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम 900 दिन हॉस्पिटल कैश बेनिफिट का लाभ ले सकता है।
मेजर सर्जिकल बेनिफिट / MSB

कोई बड़ा ऑपरेशन होने पर जो रुपये मिलते हैं उसे MSB कहते हैं।
कोई बड़ी सर्जरी होने पर हॉस्पिटल कैश बेनिफिट (HCB) का सौ गुना मिलता है। इस प्लान के अंतर्गत 263 सर्जरी आती हैं और इन्हें चार कटेगरी में बाँटा गया है।
- कटेगरी 1 के अंतर्गत 31 सर्जरी आती हैं जिसमें 100% मेजर सर्जिकल बेनिफिट दिया जाता है।
- कटेगरी 2 के अंतर्गत 59 सर्जरी आती हैं और इसमें 60% MSB दिया जाता है।
- कटेगरी 3 के अंतर्गत 112 सर्जरी आती हैं इसमें 40% MSB दिया जाता है।
- कटेगरी 4 के अन्दर 62 सर्जरी आती हैं और इसमें MSB का 20% दिया जाता है।
किस प्रकार की सर्जरी किस कटेगरी में आती है इसकी जानकारी आपको प्लान लेते वक्त दे दी जायेगी।
अधिक जानें : कोरोना कवच और कोरोना रक्षक प्लान लेने से पहले, इसे जरूर पढ़ें
यहाँ पर ध्यान देने वाली बात है कि, MSB के साथ आपको हॉस्पिटल कैश बेनेफिट भी मिलेगा।
मेजर सर्जरी होने पर एक साल का प्रीमियम भी माफ हो जायेगा।
Quick Cash Benefit / QCB
जब कोई बड़ी सर्जरी होती है और वह सर्जरी कटेगरी 1 और 2 के अंतर्गत आती है तो QCB का लाभ प्राप्त होता है।
MSB का 50% रुपये तुरंत पालिसीधारक के खाते में भेज दिया जाता है।
एंबुलेंस लाभ / LIC आरोग्य रक्षक
इसके साथ MSB के कटेगरी 1 और 2 के अंतर्गत आने पर 1000 रुपये का अतिरिक्त लाभ जिसे एंबुलेंस लाभ कहा जाता है। प्रदान किया जाता है। यह लाभ प्रति व्यक्ति, प्रति वर्ष 1 बार दिया जायेगा।
डे केयर प्रोसीजर बेनिफिट / DCPB
इसके अंतर्गत 244 सर्जरी आती हैं इसमें MSB में शामिल सर्जरी के अलावा 140 अन्य सर्जरी आती हैं। इसमें आपको HCB का 5 गुना रुपये का लाभ प्राप्त होता है और इसमें हॉस्पिटल में 24 घंटे भर्ती रहना भी जरूरी नहीं है।
DCPB का लाभ प्रतिवर्ष 3 बार लिया जा सकता है और पूरे जीवन में 30 बार लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
ध्यान देने वाली बात है कि DCPB का लाभ लेते हुए HCB का लाभ नहीं मिलता जबकि, MSB ( मेजर सर्जिकल बेनिफिट ) का लाभ लेते हुए HCB ( Hospital Cash Benefit ) का लाभ मिलता है।
मेडिकल मैनेजमेंट बेनिफिट / MMB

इसमें पांच बीमारी शामिल हैं
1 – डेंगू
2 – मलेरिया
3 – निमोनिया
4 – हेपेटाइटिस A वाइरल
5 – पल्मोनरी टी बी
ये बीमारी होने पर हॉस्पिटल कैश बेनिफिट के अलावा IDB का 2.5 गुना लाभ प्राप्त होगा। और इसका लाभ प्रतिवर्ष 2 बार तक लिया जा सकता है।
ऑटो सेटअप बेनिफिट
आरोग्य रक्षक पालिसी लेते वक्त जो IDB ( प्रतिदिन लाभ ) चुना था, वह 3 वर्ष बाद 15 % प्रतिवर्ष बढ़ा दिया जायेगा और यह अधिकतम 1.5 गुना तक बढ़ सकता है।
उदाहरण के लिए रमेश ने 10 हजार रुपये IDB चुनी है और अगस्त 2021 को पालिसी ली है।
तब अगस्त 2024 के बाद IDB, 11,500 हो जायेगी। इस प्रकार बढ़ते हुए जब IDB, 15 हजार हो जायेगी तब यह बढ़ना रूक जायेगा।
Extended Hospitalization Benefit / EHB
अगर बीमाधारक अस्पताल में 30 दिन से ज्यादा भर्ती रहता है तो उसे EHB का लाभ मिलेगा।
EHB के अंतर्गत IDB, 10 गुना बढ़ जायेगा। अगर आपने 5000 रुपये चुना था तो वह 50 हजार रुपये हो जायेगा।
इसके अतिरिक्त HCB और MSB के लाभ को काटा नहीं जायेगा।
EHB का लाभ आप 1 वर्ष में एक बार ही ले सकते हैं और पूरे जीवन 10 बार ही ले सकते हैं और पूरे जीवन 10 बार।
आटो हेल्थ कवर / AHC
अगर पालिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो आगे का आरोग्य रक्षक का प्रीमियम माफ़ हो जायेगा और आरोग्य रक्षक पालिसी में शामिल अन्य सदस्य को बिना पैसा दिये अगले 15 वर्ष तक इसका लाभ मिलता रहेगा।
आरोग्य रक्षक पालिसी में ध्यान देने योग्य बातें –
- जिस दिन आपने आरोग्य रक्षक पालिसी ली है उस दिन से 90 दिन तक वेटिंग पीरियड रहता है और इसके बीच पालिसी का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर पालिसी लैप्स हो जाती है और पालिसी को दुबारा शुरू किया जाता है। तब वेटिंग पीरियड 45 दिन का होगा।
- आरोग्य रक्षक पालिसी में लोन एवं सरेंडर की सुविधा नहीं मौजूद है।
- इस पालिसी में मैचुरिटी लाभ नहीं मिलता है।