तुरंत बीपी कम करने के उपाय आपको पता होना इतना जरूरी है जितना आपके परिवार के लिए आपका साथ ! 10 साल पहले तक यह समस्या उम्रदराज लोगों की समझी जाती थी, लेकिन आजकल तो नौजवान भी हाई बीपी के शिकार बनते जा रहे हैं।
यदि आप या आपके परिवार में कोई भी सदस्य हाई ब्लेड प्रेशर से ग्रसित हैं, तो 5 मिनट के लिए सारी दुनियादारी भूल कर इस महत्वपूर्ण आर्टिकल को पूरा पढ़ें। क्योंकि इसमें आपको आयुर्वेद का बाइबल कहे जाने वाली पुस्तक अमृतसागर और लेटेस्ट साइंसटिफिक रिसर्च के आधार पर तुरंत बीपी कम करने के उपाय बताये जा रहे हैं।
WHO की 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में औसतन 4 में से एक व्यस्क हाई ब्लेड प्रेशर का शिकार बन चुका है। और अगर पूरी दुनिया की बात करें तो 100 करोड़ से ज्यादा लोग हाई बीपी से ग्रसित हैं।
वैसे तो आप हाई बीपी के बारे में जानते होगें लेकिन शायद ही बिल्कुल सही जानकारी आपके पास हो इसलिए तुरंत बीपी कम करने के उपाय जानने से पहले आप इसकी मूलभूत जानकारी ले लीजिये।
हाई बीपी क्या होता है ?
आम भाषा में समझायें तो हमारे शरीर की नसों में जो रक्त बहता है, उसका कुछ न कुछ प्रेशर नसों पर भी पड़ता है। जब यह प्रेशर एक लिमिट से ज्यादा नसों पर पड़ता है तब इसे हम हाई बीपी कहते हैं।
औसतन हमारा दिल 1 सेकंड से कम समय में ब्लड को कोशिकाओं तक भेजता भी है और उसे वापस भी खींच लेता है।

जब ब्लड कोशिकाओं तक भेजा जाता है तो डाक्टरी भाषा में सिस्टोलिक (systolic) कहते हैं। इस समय हमारी नसों पर 120 mmhg या इससे कम का प्रेशर पड़ना चाहिए।
और जब ब्लड कोशिकाओं से वापस दिल की तरफ लौटता है तो इसे समय नसों पर प्रेशर 80 mmhg का पड़ना चाहिए। इसे डाक्टरी भाषा में डायस्टोलिक (Diastolic) कहते हैं।
क्र.स. | बीपी के प्रकार | सिस्टोलिक | डायस्टोलिक |
1 | लो बीपी | 100 के कम | 70 के कम |
2 | नार्मल | 120 | 80 |
3 | बढ़ी हुई बीपी | 121 – 129 | 80 – 90 |
4 | हाइपरटेन्शन स्टेज 1 | 130 – 139 | 85 – 95 |
5 | हाइपरटेन्शन स्टेज 2 | 140 – 159 | 85+ |
6 | हाइपरटेन्शन स्टेज 3 | 160 – 180 | 90+ |
7 | इमरजेंसी | 180+ | 120+ |
जब सिस्टोलिक प्रेशर 120 से बढ़कर 140 के आसपास पहुँच जाये तो इसे हम हाई ब्लेड प्रेशर की शुरुआत मानते हैं। लेकिन यही बीपी यदि 160 तक पहुँच जाये तो आपको तुरंत बीपी कम करने के उपाय करने चाहिए।
तुरंत बीपी कम करने के उपाय
गहरी साँस लें
जब आपका बीपी अधिक हो जाये तो तुरंत आराम की स्थित में बैठ जाएँ। बैठकर आपको गहरी साँस लेना चाहिए और साँस लेने की स्पीड कम होनी चाहिए।
औसतन आपको 1 मिनट में 6 साँसे लेनी चाहिए, इसका मतलब यह है कि आपको 10 सेकंड में एक साँस पूरी करनी है।
आपको चाहिए कि 4 सेकंड तक साँस को अंदर खीचें और 2 सेकंड तक उसे रोक कर रखें और आखिरी के चार सेकेंड में साँस की बाहर छोड़ें, इस प्रकार से आप दस सेकेंड में एक साँस पूरी कर लेगें।
यदि आप ऐसा 5 मिनट तक करते हैं तो तुरंत आपका बीपी कम हो जायेगा। इसके बावजूद अगर आपका हाई बीपी कम न हो तो एक रामायण उपाय जान लीजिये।
अर्जुन की छाल की चाय
अर्जुन की छाल आपको पंसारी की दुकान पर अथवा इसका पाउडर आपको मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जायेगा। ब्लेड प्रेशर बढ़ने पर यदि आप इसकी चाय पीते हैं, अथवा पाउडर को ठन्डे दूध के साथ लेते हैं तो तत्काल आपका बीपी कम हो जायेगा।
अर्जुन के छाल की चाय बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल का छोटा सा टुकड़ा या एक चम्मच छाल का पाउडर लेकर 2 कप पानी के साथ उबाल लेना है। पानी में छाल के अलावा और कुछ भी नहीं डालना है।
जब पानी उबालकर आधा रह जाये तो इसे छानकर पी लेना है, इससे आपका बीपी नार्मल स्थित में 5 से 10 में आ जायेगा। यह मैं अपने खुद के अनुभव के आधार पर कह रहा हूँ।
इसके साथ ही मेडिकल साइंस की स्टडी और रिसर्च के बाद यह प्रूफ हो चुका है कि अर्जुन की छाल दिल की बीमारी के लिए एक रामबाण दवा है।
एक रिसर्च के अनुसार यह ट्राई गिलीसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है जो हमारे हार्ट को नुकसान पहुँचाती है। इसके साथ ही इसमें ऐसे कैमिकल भी पाये जाते हैं जो तुरंत बीपी कम करने में मददगार होते हैं।
तुरंत बीपी कम करने के उपाय में तीसरा आपके असरदार होगा साथ ही इसमें आपको मजा भी आयेगा।
पसंदीदा म्यूजिक सुनें

आपकी सोंच का भी फर्क आपके बीपी पर पड़ता है, यदि आप अच्छे मूड में हैं तो आपका बीपी कम रहता है। लेकिन यदि आप किसी मानसिक तनाव या गुस्से में हैं तब भी आपका बीपी बढ़ जाता है।
जब भी आपका बीपी बढ़े आप अपने मन को शांत रखने कोशिश करें। इसके लिए सबसे अच्छा उपाय कि अपने पसंद के गाने सुनें।
अधिक जानें : एक ही बात बार-बार सोचने से क्या होता है? कहीं आप तो नहीं बन रहे इसके शिकार
यहाँ पर ध्यान रखने वाली बात है कि भड़काऊ और उत्तेजित करने वाले गाने न सुनें क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है, तुरंत बीपी कम होने की बजाय बढ़ भी सकता है।
फ्रेश हो जाये
तुरंत बीपी कम करने के लिए आप एक शॉवर ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए उचित समय न हो तो आप ठन्डे पानी से अपने हाथ-पैर और मुँह को धुल सकते हैं।
इसके अलावा एक गीला तौलिया लेकर अपने सर को पोंछ लें, इससे आपका ब्लेड प्रेशर थोड़ा सा जरूर कम हो सकता है।
गुड़हल की चाय
गुड़हल की चाय आमतौर पर हर जगह नहीं मिलती है लेकिन इसे आप अमेजन की वेबसाइट से ऑनलाइन माँगवा सकते हैं। अथवा गुड़हल के सूखे हुए फूलों को 2 कप पानी में डालकर उबाल कर और छान कर पियें।
यह तुरंत बीपी कम करने में काफी मददगार हो सकता है।
बोलचाल की भाषा में इसे हिबिस्कस टी के नाम से भी जाना जाता है। वास्तव में इसमें मेलाटोनिन पाया जाता है जो कि, एक तरह का हार्मोस होता है। इससे आप अच्छी तरह से सो पाते हैं और आपका मानसिक टेंशन काफी हद तक कम हो जाता है।
तुरंत बीपी कम करने के उपाय आप जान चुके हैं। यहाँ पर विशेष चेतावनी यह है कि, बीपी बढ़ने पर फौरन अपने डाक्टर से मिलें। आपकी पहले से यदि बीपी की दवाई चल रही है तो उसे बिल्कुल न बंद करें।
यह पाँचों उपाय आप इमरजेंसी में तुरंत राहत पहुँचाने के लिए कर सकते हैं।