दोस्तों आज का हमारा टॉपिक है posp life insurance in LIC.
आज के वर्तमान दौर में एक ही व्यवसाय पर निर्भर रहना समझदारी का काम नहीं होता है। अभी हाल ही में चल रहे कोरोना संकट से पूरी दुनिया परेशान है।
कई लोगों की जॉब चली गई, कई लोगों का बिजनेस बंद हो गया और ऐसे बहुत लोगों का पैसे की समस्या का सामना करना पड़ा।
अभी शुरुआत में जो मैनें आपसे कहा की केवल एक काम पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है।
इसका अर्थ ये है कि, आपको अपना काम करते हुए भी कुछ नये आय का स्रोत जरूर बनाना चाहिए। जो कि, बुरे वक्त में आपकी स्थिति को कमजोर न होने दे।
यह सब देखते हुए। भारतीय जीवन बीमा निगम ने एक ऐसी योजना बनाई। जिससे lic का काम भी आगे बढ़े और लोगों की मदद भी हो।
क्या है Posp life insurance ?
वैसे तो posp life insurance रखने का नियम पहले से था। किन्तु हाल ही में Lic ने इस पर अमल करना शुरू किया है।

अभी तक आपको Lic में बीमा सलाहकार बनने के लिए आपको Irda द्वारा कराई जाने वाली परीक्षा को पास करना होता था।
उसके बाद आपको एक एजेंसी कोड प्रदान किया जाता था। एजेंसी कोड को प्राप्त करना सबके लिए आसान नहीं होता था। क्योंकि एजेंसी के लिए फॉर्म भरने के बाद 15 दिन की ट्रेनिंग कराई जाती थी और उसके बाद एक परीक्षा होती थी।
जिसको पास करने के लिए न्यूनतम अंक लाना जरूरी था। जो व्यक्ति इस परीक्षा को पास नहीं कर पाता उसे काम करने के लिए कोड नहीं मिल पाता था।
इसी समस्या को देखते हुए Lic अभी हाल ही में posp life insurance योजना लेकर आई है। इसके तहत मात्र 50 रुपये फीस देकर आप Lic से जुड़कर बीमा कर सकते है।
Posp Li का मतलब होता है point of sales person life Insurance.
योग्यता – / (posp life insurance)
जो व्यक्ति इसमें अप्लाई करना चाहता है। उसकी उम्र कम से 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिक उम्र की सीमा के बारे में स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं है।
posp life insurance बनने के लिए आपका हाईस्कूल पास होना आवश्यक है।
इसके आलावा आपके पास आधार कार्ड या पैन कार्ड होना जरूरी है। बिना आधार कार्ड या पैन कार्ड के आप posp life insurance के लिए अप्लाई नहीं कर सकते है।
ट्रेनिंग –

फॉर्म भरने के बाद आपकी 15 घंटे की ट्रेनिंग होगी। जिसमें आपको बीमा से सम्बंधित बेसिक जानकारी सिखाई जायेगी और इस posp life insurance में किस तरीके से काम करना है। यह सिखाया जायेगा।
जैसाकि, मैनें आपसे पहले बताया था कि, Irda द्वारा परीक्षा और ट्रेनिंग कराई जाती है, तो posp life insurance की परीक्षा और ट्रेनिंग IRDA से किस प्रकार अलग है?
इसका उत्तर है posp li की परीक्षा, lic में कार्यरत विकास अधिकारी की निगरानी में होगा।
इसके आलावा विकास अधिकारी की ही जिम्मेदारी होगी की अधिक से अधिक लोग इस परीक्षा में सफल होकर Posp Li बनें।
फीस –
जहाँ पर IRDA की परीक्षा पास करने के लिए आपके ऊपर एक हजार रुपये तक का खर्चा आ जाता था।
वही पर posp life insurance बनने के लिए आपको मात्र 50 रुपये ही देने पड़ेगें।
posp life insurance बनने के लाभ –
जिस प्रकार से lic की पॉलिसी करने के बाद lic द्वारा एजेंट को कमीशन प्रदान किया जाता था।
उसी प्रकार से इसमें भी आपको कमीशन अर्थात पॉलिसी का कुछ परसेंट आपको मिलता रहेगा।
posp life insurance बनने का दूसरा लाभ ये है कि, आपको बीमा एजेंट की तरह बड़ा टारगेट नहीं मिलेगा। Irda की परीक्षा पास करने के बाद बनने वाले एजेंट को हर वर्ष 1 लाख और 12 पॉलिस का टारगेट होता है।
अधिक जाने : lic jeevan tarun in hindi
इसे पूरा न करने पर एजेंसी जाने का खतरा बना रहता है। जबकि posp life insurance में आपको 1 साल में मात्र 4 बीमा ही करना पड़ेगा।