एलआईसी एजेंट कैसे बनें और लाखों रूपये कमायें

कोरोना की महामारी से दुनिया में बहुत सारे बदलाव हुये है। लोगों को स्वास्थ्य की दिक्कत तो हुई है, साथ ही बहुत से बिजनेस में भारी नुकसान हुआ है।

जिससे हजारों लोगों की नौकरियां चली गयी है। लोग नये रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

शायद ऐसा आपके साथ न हुआ हो और हमारी ईश्वर से कामना कि, ऐसा किसी के साथ न हो फिर भी कर्तव्य बनता है कि, हम अपनी आर्थिक मजबूती की और विशेष ध्यान दें और अपनी स्थिति को इतना मजबूत बना लें कि, भविष्य में पैदा होने वाला कोई भी संकट हमे हिला न सके।

एलआईसी एजेंट कैसे बनें

जैसा कि, हमारी सरकार कहती है कि, आपदा को अवसर में बदलना सीखिए। इसी के तहत आज में रोजगार का एक नया अवसर लेकर आये हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि, आप एलआईसी एजेंट कैसे बनें और कैसे lic ऐजेंट बनकर मनचाहा काम मनचाही आमदनी के साथ कर सकते है।

वो भी भारत की सबसे बड़ी कंपनी यानी lic से जुड़कर, तो अगर आप भी ऐसे काम की तलाश में हैं। जिससे आप जीवन में निश्चिंत रहें।

साथ ही साथ ये भी चाहते हैं कि, किसी ऐसी संस्था से जुड़ें जिसका नाम जिसका सम्मान सबसे ज्यादा हो तो पूरा लेख पढ़िए।

एलआईसी एजेंट कैसे बनें

1 – सबसे पहले आपकी शैक्षणिक योग्यता जो होनी चाहिए वो कम से कम हाई स्कूल पास होने चाहिए। यानी की आप हाई स्कूल पास होने चाहिए।

2 – आपकी उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए।

3 – आपके पास पैन नम्बर होना चाहिए।

अगर ये सारी चीजें आपके पास है, तो आप नजदीक Lic ऑफिस में जाकर किसी भी विकास अधिकारी से मिलकर lic ऐजेंट के लिए भर्ती लें सकते है।

एलआईसी एजेंट कैसे बनें ( ट्रेनिंग ) –

भर्ती करने के बाद सबसे पहले आपकी ट्रेनिंग होती है। ट्रेनिंग क्लास रूम में ही कर सकते है या ऑनलाइन ट्रेनिंग भी आप कर सकते है।

ट्रेनिंग 25 घंटे की होती है। बाकी सारी सम्पूर्ण जानकारी भी आपको lic के विकास अधिकारी से मिल जायेगी।

IRDAI का इसके बाद आपको ( exam ) टेस्ट होता है जो कि, 50 नम्बर का होता है। आपको पास करने के लिए कम से कम 17 नम्बर लाने होते है।

मल्टीपल चॉइस में इसका exam होता है और अगर आपने ठीक तरीके से पढ़ाई किया है तो, आप पास हो जायेगें।

परीक्षा पास करने के बाद LIC आपको एक ऐजेंट कोड दे देती है। जिससे आप आगे काम शुरू कर सकते है।

lic में ऐजेंट बनने के क्या – 2 फायदे हैं ?

सबसे बड़ा फायदा है कि, lic में ऐजेंट बनने के बाद आप भारत की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कम्पनी से जुड़ जायेगें।

देखिये हर व्यक्ति अलग – अलग जगहों पर काम करता है। लेकिन उसमें 95% कम्पनियां ऐसी होती है। जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते है।

आप किसी को बताते हैं कि, मैं इस कम्पनी में काम करता हूँ तो, व्यक्ति जरूर पूंछता है। सामने वाला कि ये कम्पनी कहाँ है, किस चीज की है, तुमको क्या करना होता है।

लेकिन अगर आप किसी को बतायेगें कि, हम lic में काम करते हैं, तो हर व्यक्ति lic को जानता है। तो इससे फायदा ये होगा । अगली बार आप उसे lic के बारे में बात करेगें तो आपको उपेक्षित नहीं होना पड़ेगा।

साथ ही साथ आप भारत की सबसे बड़ी कम्पनी से जुड़कर सम्मान का अनुभव भी करेगें और इसका दूसरा फायदा है।

एलआईसी एजेंट कैसे बनें

अगर आप वर्तंमान परिस्तिथि को देखते हैं, तो जैसा शुरुआत में बताया था कई लोगों की नौकरी चली गई और कई लोगों के बिजनेस भी ठप हो गये।

लेकिन lic ऐजेंट एक ऐसा काम है। जिसमें lic आपको कभी नहीं निकालती है। ऐसा नहीं है कि, इसमें टारगेट नहीं होता है। लेकिन वो टारगेट काफी आसान होता है।

या कहें कि, पूरे साल में अगर आपसे 12 लोगों की पालिसी भी कर देते हैं तो आपकी एजेंसी चलती रहती है और अगर 365 दिन में अगर आप सामान्य तौर पर भी काम करेगें तो 12 बीमें तो आप कर ही देगें।

यानी कि, आपको ये चिंता नहीं होगी कि, मेरी एजेंसी चली जायेगी या मेरी नौकरी चली जायेगी और आप बहुत निश्चित दिमाग से आप अपना काम कर सकते हैं।

यही नहीं भविष्य में किसी और मुश्किल समय में अगर आप काम नहीं कर पाते है, तो आपको पुराने काम का पैसा भी मिलता रहता है।

एलआईसी एजेंट कैसे बनें ( फायदे )

जिस दौर में बाकी लोग परेशान हो सकते हैं। आपको पुराने काम का पैसा मिलता रहेगा। बहुत से व्यक्ति ऐसे होते है जो, पहले से कही काम कर रहे होते है।

लेकिन वो अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते है या कोई न कोई बिजनेस जरूर करना चाहते है। क्योंकि उनको लगता हैं कि, बिजनेस में स्कोप ज्यादा है।

लेकिन समय की परिस्थिति से समझौता करते हुए वो अपनी सोच को पूरा नहीं कर पाते है। लेकिन lic ऐजेंट बनकर आप नौकरी के साथ – 2 बिजनेस का भी आनन्द उठा सकते हैं।

क्योंकि ये एक नौकरी तो है ही लेकिन इसमें रेगुलर कमीशन मिलता है

आप ऑफिस जाते है। बीमा करते हैं, साथ ही साथ इसमें बीमा पालिसी करके एक बिजेनस की तरीके से जितना काम करेगें। उतना पैसा भी आपको मिलेगा। यानी कि, आप काम के हिसाब से पैसा कमाते है।

आज के दौर में हर व्यक्ति इतना व्यस्त है कि, अपने घर – परिवार अपनी शौक को पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन lic एजेंसी में काम के घण्टे आप खुद ही अपने तय कर सकते है।

आप खुद boss होते है। आपकी इच्छा है रोज काम करने की है तो रोज काम कीजिये। आपकी इच्छा हफ्ते में दो दिन काम करने की ही है, तो दो दिन काम कीजिये।

आपकी इच्छा है कि, एक महीना काम करेगें और एक महीना काम नहीं करेगें वो भी, आप कर सकते है।

यानी की आप अपने मन मुताबिक इसमें काम कर सकते है और अगर आपने एक, दो अच्छी पालिसी कर ली तो, आपकी आमदनी भी अच्छी हो जाएगी।

और जानें : lic bonus rate 2020 , म्यूचुअल फंड

इस काम का ये एक बहुत बड़ा प्लस प्वाइंट है। अक्सर जब भी lic में कोई ऐजेंट बनने बारे में सोचता है, तो उसके मन में ये सवाल जरूर आता है कि, उससे पालिसी कौन करायेगा और वो पालिसी कैसे करेगा।

अगर आप IRDA का वार्षिक रिपोर्ट देखेगें तो lic में एक साल में करीब 2 से ढाई करोड़ पालिसी होती है और lic में करीब 12 लाख ऐजेंट है तो, इस हिसाब से पर ऐजेंट 16 से 17 पालिसी एक साल में करता है।

यानी की काम का स्कोप है। दूसरा भारत जनसंख्या के हिसाब से जो इंश्योरेंश पोटेंशिअल है। यानी कि, जो जीवन बीमा कम लोगों ने ही कराया है।

बहुत से लोग ऐसे है जो, कभी भी जीवन बीमा पालिसी लिए भी नहीं है। यानी कि, लाइफ इंश्योरेंश का स्कोप तो है। अगर कोई व्यक्ति इस काम की शुरुआत करता है तो, सही तरीके से लोगों से बात करता है।

लोगों को पालिसी समझता हैं तो, उसको आगे का रास्ता जरूर मिलेगा और वो अच्छे पालिसी कर पायेगा।

इसके आलावा मन में ये भी आता है कि, आज के जमाने में पैसा इन्वेस्ट करने के इतने सारे विकल्प हैं। लोग lic पालिसी क्यों करायेगें तो, देखिये हर इन्वेस्मेंट एक फायदा है।

अगर बैंक में FD कराते है। उसका एक अलग फायदा है। PPF कराते है, उसका एक अलग फायदा है। पोस्ट ऑफिस में पैसा लगाते हैं, उसका एक फायदा है।

लेकिन lic पालिसी से सबसे बड़ा फायदा ये है कि, आपकी फाइनेंशियल जिम्मेदारियां आपके न रहने पर पूरी होंगी। जो शायद lic आलावा कहीं और से पूरी न हो पायेंगी।

हर व्यक्ति के ऊपर फाइनेंशियल जिम्मेदारियां है, तो वो अपनी जिम्मेदारी lic पालिसी पर डाल सकते हैं। उसके न रहने पर भी lic से घर वालों को अच्छा पैसा मिल जाता है। जिससे कि, घरवालों की जिंदगी चल सकती है।

इसके आलावा भविष्य के लिए बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए, शादी के लिए lic पालिसी लेते है।

इसके आलावा टर्म इंश्योरेंश या पेंशन पाने के लिए लोग lic पालिसी जरूर खरीदते हैं तो, आपको लोगों को समझाने ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

अगर आप खुद पूरी तरीके से ट्रेंड हो तो, lic में ऐजेंट बनने का एक और फायदा है कि, इसमें रिटायरमेंट की ऐज नहीं है।अगर आप 10 साल काम के बाद भी काम छोड़ना चाहते हैं तो, आप छोड़ सकते है। आपको पुराने काम का कमीशन मिलता रहता है।

अगर आप 60 साल के बाद भी काम करना चाहते हैं तो भी आप काम कर सकते है। जब तक आपकी जीवन है। तब तक आप काम कर सकते हैं। यानी कि, lic ऐजेंट बनने में इसमें कोई रिटायरमेंट ऐज नही है।

इसके आलावा घर में जितने भी लोग 60 साल के बाद रिटायर हो जब वो घर पर रहते हैं तो, उनके मन में जरूर ये आता है कि, क्यों कोई न कोई ऐसा काम किया जाये जिससे शारीरिक गतिविधिंयां बनी रहें तो, रिटायरमेंट के बाद भी आप lic ऐजेंट बन सकते हैं।

जिससे कि, आपका लोगों से मिलना – जुलना बना रहेगा। थोड़ा घर से बाहर निकलेगें, शरीर का एक्सरसाइज हो जायेगा। कुछ आमदनी भी हो जाएगी और आपका मन भी लगा रहेगा।

यानी की आप रिटायरमेंट के बाद भी ऐजेंट बनकर अपने आपको एक्टिव रख सकते हैं। अगर फ्यूचर की बात करें तो ये समय है बदलाव का और बदलाव के समय में जरूरी है कि, एक ऐसे डोर को आप पकड़ें जो डोर आपके अंतिम समय तक साथ दे।

LIC वो डोर है जिस पर आप आँख बाद करके विश्वास कर सकते हैं और ये डोर कभी भी नहीं टूटेगी नहीं, क्योंकि भारत सरकार की गारंटी के साथ काम करती है। साथ ही साथ 12 लाख ऐजेंट इसमें जुड़ें हैं।

हिन्दुस्तान में आने वाले समय में जो जीवन बीमा का स्कोप है वो भी काफ़ी अच्छा हैं।

Leave a Comment