आज हम जीवन तरुण प्लान (lic jeevan tarun plan) की सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त करेंगे। जब हमारे परिवार में कोई नन्हा मेहमान आता हैं, तो पूरा घर खुशियों से भर जाता हैं। परिवार के सभी सदस्य उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और खुशी मानते हैं।
इस सुन्दर पल के साथ ही अपने बच्चे को अच्छा भविष्य देने की जिम्मेदारी माता-पिता के कन्धो पर आ जाती हैं। बच्चे की पढ़ाई-लिखाई, शादी एवं नौकरी मिलने तक की जिम्मेदारी माता-पिता को ही उठानी पड़ती हैं।
बच्चे के भविष्य की प्लानिंग (lic jeevan tarun)
बच्चे का जन्म होते ही समझदार माता-पिता उसके अच्छे भविष्य की प्लानिंग जल्द ही कर लेते हैं।
इसी प्लानिंग को सफल बनाने के लिए LIC बच्चों के भविष्य के लिए lic jeevan tarun प्लान लेकर आई हैं। इसकी तालिका संख्या 834 हैं।

जीवन तरुण प्लान चिल्ड्रेन मनी बैक प्लान है। जो कि, बच्चों के पढ़ाई – लिखाई एवं सुन्दर और सुरक्षित भविष्य के लिए बनाई गई हैं।
इस प्लान में आपको ऑप्शन दिया जाता हैं कि, जब बच्चा 20 से 25 वर्ष के बीच में हो तो उसे लगातार समय अंतराल पर पैसा मिलता रहे जिससे उसकी पढ़ाई बाधित न हो।
इसके साथ ही इसमें दूसरा ऑप्शन भी हैं। आप मनी बैक न लेकर बच्चे के 25 साल होने पर पूरा पैसा एक बार में ले सकते हैं।
इसके आलावा इसमें प्रीमियम परित्याग लाभ ( P. W. B ) भी दिया जाता हैं। अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि P. W.B क्या होता है?
P. W. B को हम हिंदी में प्रीमियम परित्याग लाभ कहते हैं। अर्थात जो माता या पिता ने इस प्लान को लिया हैं और बच्चे का प्रीमियम दे रहें हैं। अगर इस दौरान गुजर जाते है तो, आगे का प्रीमियम lic खुद भरती हैं। मतलब प्रीमियम माफ हो जाता हैं।
जीवन तरुण / lic jeevan tarun प्लान की मुख्य विशेषताएँ
न्यूनतम मूल बीमा राशि | रुपये 75,000 |
अधिकतम मूल बीमा राशि | कोई सीमा नही |
बीमित व्यक्ति के प्रवेश की न्यूनतम आयु | 90 दिन (पूर्ण) |
बीमित व्यक्ति के लिए प्रवेश की अधिकतम आयु | 12 वर्ष (पूर्ण) |
पॉलिसी अवधि | (25- प्रवेश पर आयु वर्ष) |
प्रीमियम भुगतान अवधि | (20- प्रवेश पर आयु वर्ष) |
प्रीमियम माफी हितलाभ का विकल्प | हाँ |
अब हम जीवन तरुण प्लान को बारीकी से समझते हैं।
जीवन तरुण-834 / (lic jeevan tarun)
90 दिन के बच्चे से लेकर 12 साल तक के बच्चे ये प्लान ले सकते हैं। इसमें आप प्रीमियम सभी mode में जमा कर सकते हैं।
आप चाहें तो मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना प्रीमियम भर सकते हैं। इस प्लान में आपको पॉलिसी टर्म और प्रीमियम पेइंग टर्म (premium paying term) का समझना होगा।
lic jeevan tarun policy term(पॉलिसी टर्म)
इस पॉलिसी में टर्म ये हैं कि, जैसे ही आपका बच्चा 25 वर्ष का हो, पॉलिसी परिपक्व (mature) हो जाये। पॉलिसी लेते वक्त बच्चे की उम्र कुछ भी (0-12) हो लेकिन पॉलिसी 25 वें वर्ष पर ही परिपक्व होगी।
इसलिए इस प्लान में आपको कितना टर्म मिलेगा यह इस फॉर्मूले पर निर्भर करेगा।
पॉलिसी टर्म = 25 – (पॉलिसी लेते वक्त बच्चे की उम्र)
उदाहरण 1 – अगर राम का बच्चा 5 वर्ष का हैं और श्याम का बच्चा 10 वर्ष का हैं, तो राम को 20 वर्ष का टर्म मिलेगा (25-5 = 20) और श्याम को 15 वर्ष का टर्म मिलेगा।
इसमें आप देख रहें हैं कि, राम का बच्चा 20 साल बाद 25 वर्ष का हो जायेगा और श्याम का बच्चा 15 साल में 25 वर्ष का हो जायेगा।
premium paying term (lic jeevan tarun)
जिस तरीके से पॉलिसी 25 वर्ष पर परिपक्व होनी हैं। वैसे ही बच्चे के 20 वर्ष तक पहुँचने तक ही प्रीमियम देना हैं।
उदाहरण 2 – जैसा आपने देखा कि राम को 20 वर्ष का टर्म मिला और श्याम को 15 वर्ष का टर्म मिला। लेकिन अब राम को प्रीमियम 15 वर्ष देना होगा और श्याम को प्रीमियम 10 वर्ष ही देना होगा।
आपने देखा कि, राम का 5 वर्ष का बच्चा 15 साल बाद 20 वर्ष का हो जायेगा और श्याम का 10 वर्ष का बच्चा 10 साल बाद ही 20 साल का हो जायेगा।
एक शब्द में कहें तो ” जब बच्चा 20 वर्ष का होगा तब तक प्रीमियम देना हैं और जब बच्चा 25 वर्ष का होगा तब परिपक्व होगी।”
इसमें आप कम से कम 75000 का बीमा ले सकते हैं और अधिकतम की कोई लिमिट नहीं हैं।
Starting of Risk(lic jeevan tarun)
यहाँ पर हम आपको समझाने की कोशिश कर रहें हैं कि, बीमा कवर कब से प्रारंभ होगा।
जब बच्चे की उम्र पॉलिसी लेते वक्त 8 वर्ष से कम हैं तो 2 वर्ष बाद रिस्क कवर शुरू होगा अन्यथा 8 पूरे होने पर रिस्क कवर शुरू हो जायेगा।
इन दोनों परिस्थित में जो भी पहले होगा रिस्क कवर शुरू हो जायेगा।
उदहारण – अगर कोई बच्चा जिसकी उम्र 3 वर्ष हैं तो 2 साल बाद यानि कि 5 वर्ष होने पर रिस्क कवर शुरू हो जायेगा क्योकिं 8 वर्ष पूरा होने में अभी 3 साल और लगेगें।
इसके आलावा कोई बच्चा जो 7 वर्ष का हैं। वह एक वर्ष बाद ही 8 साल का हो जायेगा और उसे रिस्क कवर मिल जायेगा।

इन शर्तों के आलावा अगर पॉलिसी लेते वक्त बच्चे की उम्र 8 वर्ष है तो तुरंत ही उसे रिस्क कवर मिल जायेगा।
अभी तक हम लोगों ने समझा कि, रिस्क कवर इस तरीके से मिलेगा लेकिन क्या आप ये समझते हैं। बच्चे को ऊपर रिस्क कवर का क्या मतलब होता हैं
मृत्यु लाभ (Death Benefits for lic jeevan tarun)
यहाँ बच्चे का बीमा हुआ। माता या पिता (कोई एक) उसके प्रपोजल हुए।
अगर बच्चे की मृत्यु, बच्चे को रिस्क कवर मिलने के पहले हो जाती हैं तो जो नामिनी होगा उसे जमा किया गया प्रीमियम (टैक्स घटाकर) वापस हो जायेगा।
दूसरे कंडीशन में, अगर बच्चे को रिस्क कवर मिल चुका होता हैं और बच्चे की मृत्यु हो जाती हैं।
इस परिस्थित में जितने का आपने बीमा लिया (बीमा धन) हैं। उसमें बोनस और f a b नामिनी को मिल जाता हैं।
FAB वो बोनस होता, जब पालिसी 15 वर्ष या उसमें ज्यादा चल चुकी हो, तो lic उसमें और अधिक बोनस देती हैं। इसे ही FAB कहा जाता हैं।
परिपक्व लाभ (Maturity Benefits for lic jeevan tarun)
यहाँ पर maturity लेने के आपके पास चार ऑप्शन मौजूद हैं। आप अपने अनुसार कोई भी एक चुन सकते हैं।
1 – पहला ऑप्शन है कि, आप बच्चे के 20 वर्ष होने के बाद कोई मनी बैक न लें सीधे ही 25 वर्ष बाद बीमा धन + बोनस + FAB के साथ एक बार में ही पैसा ले लें।
2 – आपके पास दूसरा ऑप्शन है कि, आपका बच्चा 20 वर्ष का हो तब से लगाकर 24 वर्ष तक आप बीमा धन का 5% लें और बच्चे के 25 वर्ष होने पर बीमा धन का 75% + बोनस + FAB लें।
3 – इसमें तीसरा ऑप्शन है कि, बीमा धन का 10% बच्चे के 20 से 24 साल होने तक लें और बीमा धन का 50% + बोनस + FAB 25वें वर्ष पर लें।
अर्थात अगर आपने 10 लाख का बीमा लिया हैं तो आप बच्चे के 20 वें वर्ष 1 लाख, 21 वें वर्ष फिर 1 लाख इसी तरीके से 5 बार ले सकते हैं और 25 वें वर्ष 5 लाख + बोनस + FAB ले सकते हैं।
4 – इसी प्रकार से आपके पास चौथा ऑप्शन हैं की, आप बीमा धन का 15% बच्चे के 20 से 24 वर्ष तक लें और 25वें वर्ष बीमा धन का 25% + बोनस + FAB लें सकते हैं।
ये चोरों ऑप्शन आपको आसानी से समझ में आ गए होंगें।
बीमा लेते वक्त, इनमें से कोई एक ऑप्शन आपको चुनना होता हैं। उसी के आधार पर आपका प्रीमियम निर्धारित होता हैं
अब आपके दिमाग में प्रश्न उठ रहा होगा कि, कौन सा ऑप्शन चुनना सबसे ज्यादा फायदेमदं रहेगा।
अधिक जानें : lic cancer cover plan 905
इसका उत्तर ये है कि, आप अपने अनुसार ये निर्धारित करें कि बच्चा जब 20 से 25 वर्ष के बीच होगा तो उसकी पढ़ाई पर कितना खर्चा आ सकता हैं।