8 वर्ष से छोटे बच्चों की बीमा योजना 2021-22 में लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।बच्चों की पॉलिसी और वयस्क की पॉलिसी में कुछ अन्तर होता है अतः इसकी जानकारी आपके पास होना चाहिए।
छोटे बच्चों की बीमा योजना 2021-22
जिस बीमा पॉलिसी को बच्चों के भविष्य का ध्यान रखकर बनाया जाता है वे बच्चों की पॉलिसी कहलाती है।
LIC में इस प्रकार की कई पॉलिसी मौजूद हैं जो बच्चों के पढ़ाई और शादी को ध्यान में रखकर बनायी गयी हैं। जब आप बच्चे की पॉलिसी लेते हैं तो उनका फॉर्म अलग भरा जाता है।
वास्तव में बच्चों की पॉलिसी में दो फॉर्म भरे जाते हैं। एक में बच्चे की जानकारी और दूसरे में उनके प्रपोजल ( माता या पिता ) की जानकारी भरी जाती है।
जब आप अपने बच्चों के लिए पॉलिसी ले रहे हो तो 3 बातों पर जरूर ध्यान दें।
प्रीमियम परित्याग लाभ
अगर आप छोटे बच्चों की बीमा योजना 2021 के दौर में चुन रहे हैं तो प्रीमियम परित्याग लाभ लेना न भूलें। प्रीमियम परित्याग लाभ को हम शार्ट में PWB कहते हैं । PWB का मतलब क्या होता है इसे जान लेते हैं।
जब भी हम किसी बच्चे का प्लान लेते हैं तो उनके माता या पिता कोई एक प्रपोजल बनता है। आसान भाषा में कहें तो प्रपोजल वो होता है जो बीमा की किस्त अदा करता है।
यदि प्रपोजल इस दुनिया से चला जाए तो प्रीमियम जमा नहीं हो पायेगा और पॉलिसी बंद हो जायेगी। इस कारण बच्चे का भविष्य खराब हो सकता है। इसका एक समाधान है कि, PWB या प्रीमियम परित्याग लाभ का ऑप्शन चुन लिया जाय।
प्रीमियम परित्याग लाभ का मतलब होता है कि पिता अर्थात पॉलिसीधारक (प्रपोजल) को कुछ होता है तो सारा प्रीमियम LIC खुद भरेगी और बच्चे को ज्यों का त्यों लाभ मिलता रहेगा। कुछ पॉलिसी में PWB जुड़ा रहता है लेकिन कुछ बच्चों की पॉलिसी में इसे अलग से लेना पड़ता है।
पॉलिसी लेते वक्त इस बात की जानकारी जरूर करें कि, मुझे PWB मिला है कि नहीं !

रिस्क कवर की रियल डेट
यदि आप 8 वर्ष से छोटे बच्चों की बीमा योजना 2021 – 22 में लेने जा रहे हैं तो रिस्क कवर के बारे में जरूर पता कर लें।
जब भी आप कोई बीमा लेते हैं तो पॉलिसी लेने के बाद फौरन आपका रिस्क कवर शुरू हो जाता है लेकिन बच्चों की पॉलिसी में ऐसा नहीं होता है।
अधिकांश पॉलिसी में जब बच्चा 8 वर्ष या उससे बड़ा हो तो रिस्क कवर तुरंत चालू हो जाता है।
अगर बच्चा 8 वर्ष से छोटा है तो 2 वर्ष तक बच्चे को रिस्क कवर नहीं मिलता है। बच्चों की पॉलिसी लेते वक्त इस बात की जानकारी कर लें कि, रिस्क कवर कब प्रारम्भ होगा।
मनी बैक का ऑप्शन
छोटे बच्चों की बीमा योजना 2021 – 22 में उनके भविष्य को संवारने के लिए ले रहें हैं तो इसकी जानकारी रखें कि उन्हें मैच्चोरिटी और उससे पहले क्या लाभ मिलेगा।

बच्चों की कुछ पॉलिसी में जब तक आप मनी बैक का ऑप्शन नहीं चुनते हैं तब तक आपको मनी बैक नहीं मिलेगा। जब भी आप बच्चों की पॉलिसी लें तो सबसे पहले पूँछ लें कि, इस प्लान में मनी बैक का विकल्प है या नहीं !
इसके बाद आप स्वमं निर्णय लें कि, बच्चे को पॉलिसी में मनी बैक लें या नहीं।
और अधिक जानें : बच्चों के लिए LIC 2021-22 में बेस्ट प्लान कौन सा है ?
छोटे बच्चों की बीमा योजना 2021 – 22 में ले रहें है तो आपको सही कदम पर डिटेल में इसकी जानकारी मिल जायेगी कि कौन सी पॉलिसी आपके लिए बेस्ट रहेगी।
मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि, आपको जागरूक किया जाये जिससे आपकी फाइनेंसियल प्लानिंग हमेशा सफल रहे।