सिविल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा ? इसकी चिंता लोगों को सताती रहती है जब उनका सिविल 700 के नीचे पहुँच जाता है। जब सिविल स्कोर कम होता है तो अक्सर लोग ऐसे समय पर परेशान होने लगते हैं और अपना धैर्य खो देते हैं।
उन्हें लगता है कि, अब उनको कहीं से भी लोन नहीं मिलेगा और खराब सिविल ठीक होने में भी सालों लग जायेगें। लेकिन उनका सोंचना बिल्कुल गलत होता है।
यह एक सच्ची घटना है जिसे मैनें अपनी आँखों से देखा है। नोटबंदी के बाद मेरे ही पड़ोस में रहने वाले घर में बेटी की शादी की वजह से घर के मुखिया लोन निकलवा रहे थे।
जब शादी का 1 महीना बचा तो बैंक ने खराब सिविल की वजह से लोन रोक दिया। मुझे याद है इस वजह से, अंकल जी को 15 दिन अस्पताल में ही गुजारने पड़े थे।
मैं आपसे यही कहूँगा कि समस्या कितनी भी बड़ी हो अपना धैर्य न खोयें, सिविल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा इसका तरीका आज आपको पता चलेगा।
सिविल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा ?
अगर आपका सिविल स्कोर खराब है तो उसे ठीक होने के इंतजार करने की बजाय आप थोड़े से प्रयास से लोन पा सकते हैं। सिविल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा इसके तीन तरीके हम बता रहें हैं।
पहला तरीका
सबसे पहला तरीका यह है कि, यदि आपका सिविल स्कोर कम है तो आप अपने जीवन साथी के नाम से लोन ले सकते हैं।
यदि आप पुरुष हैं तो अपनी पत्नी के नाम से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और यदि आप महिला हैं तो अपने पति के नाम से लोन ले सकते हैं यदि उनका पहले से लोन नहीं चलता है।
वास्तव में यह बहुत आसान और सटीक तरीका होता है जिससे आसानी से लोन प्राप्त किया जा सकता है। यदि आप ये तरीका नहीं अपनाना चाहते हैं तो दूसरा एक और तरीका बता रहे हैं।

दूसरा तरीका
सिविल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा इसका दूसरा तरीका है कि, अगर संभव हो तो आप गोल्ड लोन ले सकते हैं।
यदि आप गोल्ड लोन लेते हैं तो वहाँ पर सिविल स्कोर का महत्व उतना नहीं होता है इसलिए खराब स्कोर पर भी आसानी से लोन मिल जायेगा।
तीसरा तरीका
अगर आप ये दोनों तरीका नहीं अपनाते हैं तो यह तरीका आपके लिए बहुत आसान रहेगा।
तीसरा तरीका यह है कि, यदि आपकी जीवन बीमा पॉलिसी चल रही है और पॉलिसी तीन वर्ष से ज्यादा पुरानी है तो उस पर लोन मिल सकता है। इसमें आपको ज्यादा ब्याज दर भी नहीं देना पड़ेगा और लोन भी आसानी से मिल जायेगा।
अधिक जानें : 1 बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है ?
इस प्रकार से सिविल खराब होने पर लोन कैसे मिलेगा इसका जवाब आपको मिल गया होगा।