आधार कार्ड से सिविल कैसे चेक करें या फ्री में सिविल स्कोर चेक कैसे करें ? जब आप इस प्रकार के सर्च करते हैं तो आपके सामने कई तरह के ऐप खुल कर आते हैं। लेकिन क्या आप इनके रिजल्ट पर भरोसा कर सकते हैं ?
कोई भी भोला व्यक्ति इस पर अपनी जानकारी भरकर एक स्कोर को देख लेता है। और उसे ही सिविल स्कोर स्कोर समझकर वह बैंक के पास लोन लेने पहुँच जाता है।
बैंक जाकर पता चलता है कि, उसका सिविल स्कोर कुछ और ही है। तब व्यक्ति को समझ में नहीं आता है कि, ऐप ने मुझे गलत स्कोर क्यों दिखाया।
मैं सभी ऐप या वेबसाइट की बात नहीं कर रहा किन्तु कुछ ऐप आपको गलत जानकारी देकर आपका डेटा ले लेते हैं।
अधिकतर लोग जब पहली बार सिविल स्कोर के बारे में सुनते हैं तो उनकी भी इच्छा होने लगती है कि, मैं भी पता करूँ कि, मेरा सिविल स्कोर क्या है।
इसलिए वे “आधार कार्ड से सिविल कैसे चेक करें” ऐसा सर्च करके किसी ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपना आधार नम्बर और नाम तथा अन्य जानकारी दे देते हैं।
लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है! आधार कार्ड से सिविल कैसे चेक करें, इसका सही तरीका मैं आपको बताता हूँ।

आधार कार्ड से सिविल कैसे चेक करें
आपको अपना असली सिविल स्कोर चेक करना है तो आपको सिविल की वेबसाइट पर ही सही जानकारी मिलेगी। इसके लिए आपको इधर-उधर सर्च करने की जरूरत नहीं है।
मान लीजिए कि रमेश के घर पर आपके किताबों की लिस्ट रखी हुई है, तो उस लिस्ट को ढूंढ़ने के लिए उसके घर पर जाना चाहिए न कि किसी और के घर !
एक बात और आपको समझना चाहिए कि, यदि आप सर्च करते हैं आधार कार्ड से सिविल कैसे चेक करें ? तो इसका मतलब ये नहीं है कि, केवल आधार नम्बर देकर ही सिविल की सारी जानकारी मिल जायेगी, आपको अन्य जानकारी भी भरनी पड़ेगी।
सबसे पहले आपको सिविल की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर होना पड़ेगा, उसके बाद ही सही जानकारी आपको मिलेगी।
प्रक्रिया
सबसे पहले आपको सिविल पर एकाउंट बनाना पड़ेगा, इसके लिए आपको सिविल डॉट काम पर जाना पड़ेगा।

वहाँ पर मेन्यू बार पर क्लिक करने पर ” get your civil score ” पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप एक दूसरे पेज पर पहुँच जायेगें जहाँ 3 प्लान मिलेगें।
प्लान लेने के लिए get started पर क्लिक करना पड़ेगा, इसके बाद आपको सारी जानकारी भरकर पेमेन्ट करना होगा।
पेमेन्ट करने के बाद आपको सही-सही सिविल स्कोर पता चल जायेगा।
सिविल स्कोर चेक करने का सही तरीका
सिविल स्कोर जानने के लिए आपको इसका मेम्बर बनाना पड़ता है, जिसकी आपको एक निश्चित फीस देनी पड़ेगी।
इनके तीन तरह के प्लान होते हैं
1 – मासिक
2 – छमाही
3 – सालाना
यदि आप मंथली प्लान लेते हैं तो 550 रुपये, यदि आप छमाही लेते हैं तो 800 रुपये और सालाना प्लान पर 1200 रुपये देने पड़ते हैं।
इसके बाद आप जितनी बार चाहें अपना सिविल स्कोर चेक कर पायेगें।
अधिक जानें : कम सिबिल पर लोन पानें का सबसे सटीक तरीका ये है
अगर किसी और को भी अपना सिविल चेक करना हो और वह जानना चाहता हो कि आधार कार्ड से सिविल कैसे चेक करें ? तब आपका भी फर्ज बनता है कि, उसे आप सही तरीका बतायें।