सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है ? जानिए खुद सिबिल क्या कहती है

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है ? यह जानना उनके लिए जरूरी होता जिन्हे अपना सिबिल स्कोर बढ़ाना होता है जिससे आसानी से उन्हें लोन मिल सके।

जब कोई व्यक्ति बैंक में लोन के लिए अप्लाई करता है तो वहाँ पर सिबिल स्कोर को देखा जाता है।

बैंक आपके सिबिल स्कोर को, आपके क्रेडिट हिस्ट्री के तौर पर लेता है और देखता है कि, आपने पुराना लोन समय से चुकाया है या नहीं !

अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है तो लोन आसानी से पास हो जाता है। और अगर सिबिल स्कोर खराब है तो लोन मिलता ही नहीं है और अगर लोन पास भी हो जाये तो उस पर ज्यादा ब्याज देना पड़ता है।

यदि आपका सिबिल स्कोर खराब है तो इसमें घबराने की जरूरत नहीं है, सिबिल स्कोर को ठीक भी किया जा सकता है।

ध्यान देने वाली यह बात है कि, भले ही आप अपनी तरफ से सब कुछ सही कर दें, किन्तु जब तक आपकी जानकारी अपडेट नहीं होती है सभी बैंकों को आपका स्कोर खराब ही मिलेगा।

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है

इसलिए सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है यह जानना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है

मैं कई लोगों से मिला और सिबिल के वेबसाइट पर रिसर्च भी किया जिससे मुझे सही जानकारी मिल सके कि, सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है।

मैं कुछ नतीजों पर पहुँचा हूँ जिसे मैं आपके सामने रख रहा हूँ, पहले यह जानिये कि, खुद सिबिल इसका क्या जवाब देती है।

credit information companies regulation act 2005 के तहत सिबिल अपने डाटा में अपनी तरफ से तब तक कोई बदलाव नहीं कर सकती है जब तक बैंक या अन्य वित्तीय संस्था उसे रिपोर्ट न भेजे। और बताती है कि, बैंक या अन्य संस्था किसी की क्रेडिट रिपोर्ट भेजने में लगभग 30 से 45 दिन का समय लगाती है।

इस प्रकार से हम जान सकते हैं कि, यदि आपने आज कोई क्रेडिट व्यवहार किया तो उसे अपडेट होने में 45 दिन का समय लग जाता है।

अब हम कह सकते हैं कि सिबिल स्कोर 45 दिन के बाद अपडेट होता है।

इसके अलावा यदि बैंक अपना रिपोर्ट देर से भेजती है तो सिबिल स्कोर को अपडेट होने में 45 से 60 दिन लग सकते हैं।

अधिक जाने : चेक बाउंस का नया कानून जान लीजिये वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

अब मैं लोगों की बात करूँ तो 60 प्रतिशत लोगों का कहना है कि, सिबिल स्कोर 2 महीने के भीतर अपडेट होता है।

जबकि 40 प्रतिशत लोग कहते हैं कि, इसे अपडेट होने में 2 महीने से ज्यादा का समय लगता है।

कुल मिला कर आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि, आपके सिबिल स्कोर का अपडेट काफी हद तक बैंक के ऊपर निर्भर करता है।

सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है इस विषय की जानकारी आपको हो चुकी है। यदि आपके कोई सवाल हैं तो आप कमेंट के माध्यम से पूँछ सकते हैं !

1 thought on “सिबिल स्कोर कितने दिन में अपडेट होता है ? जानिए खुद सिबिल क्या कहती है”

Leave a Comment