होम लोन सब्सिडी लास्ट डेट 31 मार्च 2022 को है लेकिन क्या ये तारीख और आगे बढ़ेगी या इसका लाभ ही मिलना बंद हो जायेगा ? इसकी सही जानकारी आपको आज मिल जायेगी !
2015 में भारत सरकार ने PMAY योजना की शुरुआत की, जिसमें 2022 तक सभी लोगों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
इस योजना के तहत आप अपने घर के लिए लोन लेते हैं तो सरकार उसमें आपको सब्सिडी (अपनी तरफ से पैसा) देती है। इसे फाइनेंस की भाषा में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) कहा जाता है।
इस लोन को देने के लिए 4 ग्रुप बनाये गये थे। पहले दो ग्रुप जिनकी सालाना इनकम 6 लाख रुपये से अधिक है उनकी होम लोन सब्सिडी लास्ट डेट पहले ही निकल चुकी है।
लेकिन दो ग्रुप EWS और LIG की होम लोन सब्सिडी लास्ट डेट काफी करीब है।
अब दो प्रश्न उठते हैं पहला प्रश्न कि, क्या इसकी लास्ट डेट बढ़ेगी और दूसरा प्रश्न कि, अगर सरकार इस योजना की और आगे नहीं बढ़ती है तो क्या इसके स्थान पर कोई नई योजना आयेगी ?
क्या होम लोन सब्सिडी लास्ट डेट बढ़ेगी ?
1960 के दशक से सरकार ऐसी योजना लाती रही है जिससे लोगों को अपना घर बनाने में मदद मिलती है। PMAY भी इसी प्रकार की एक योजना है जो गरीब लोगों को घर बनाने में 2.67 लाख रुपये का सहयोग देती है।

यह योजना 3 चरणों में लायी गयी, जिसका तीसरा और अंतिम चरण 31 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है।
अब प्रश्न यह उठता है कि, क्या होम लोन सब्सिडी लास्ट डेट आगे बढ़ेगी या फिर योजना यहीं समाप्त हो जायेगी।इसके जवाब में कई जानकारों का यह मानना है कि, यह चरण पूरा होते ही यह योजना बंद कर दी जायेगी।
कोरोना के चलते हुये इसकी डेट को पहले ही आगे बढ़ाया गया है, अब इस बात की आशा बहुत कम है कि, होम लोन सब्सिडी लास्ट डेट को और आगे बढ़ाया जायेगा।
भारत सरकार नई स्कीम लायेगी क्या ?
इस विषय पर जानकारों का मानना है कि, इस बात की बहुत बड़ी संभावना है कि, जल्द ही कोई नई स्कीम आयेगी। और इसकी झलक 2022 के बजट में देखने को मिल जाती है।
अधिक जानिए : भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योजनाएं जो वास्तव में टॉप 3 में शामिल होंगी
बजट में इस बात के संकेत मिलते हैं कि, भविष्य में कई सारी नई योजनायें आने वाली है। क्योंकि बजट के दौरान आजादी का अमृत महोत्सव की घोंषणा की गई और कई सारे ऐसे पॉइन्ट रखे गये जिनसे साफ पता चलता कि, इस योजना का विकल्प जरूर आयेगा।
दूसरी बात यह भी है कि, यह योजना कई पुराने योजनाओं के मिश्रण से बनी है। संभावना यह भी बनती है कि, इसमें कुछ नये फीचर जोड़कर किसी नये नाम से पेश कर दिया जाय।
आपको इस बात के इंतजार में भी रहना चाहिए।