कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देता है ? इसे जानने के लिए हमने 2021-22 के वित्तीय वर्ष पर नजर डाला तो पता चला कि, सबसे अधिक ब्याज तो स्माल फाइनेंस बैंक दे रही हैं।
अधिकतर लोग छोटे और नये बैंकों पर इतना भरोसा नहीं करते कि, केवल ब्याज के लालच में अपना पैसा छोटी-छोटी बैंकों में जमा करा दें। इसलिए आपको बड़े बैंकों के ब्याज दर के बारे में बताया जा रहा है जिसमें आपका पैसा जमा है।
हर व्यक्ति का अधिकार है कि, वे अपने पैसों पर अधिक ब्याज पायें इसलिए आज मैं बताने जा रहा हूँ कि, कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देता है 2021-22 के वित्तीय वर्ष के आकंलन के बाद !
पहले हमें यह पता लगाना होगा कि, कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है तब हम कैलकुलेट कर पायेगें कि, कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देता है।
कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है ?
मुख्य तौर पर आप बैंक में दो तरीकों से पैसा जमा करते हैं, पहले तरीके में आप बचत खाता या सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं। दूसरा आप बैंक में फिक्स डिपॉजिट (FD) करवाते हैं।
मैं आपको सेविंग और FD दोनों पर ब्याज दर की जानकारी दे रहा हूँ।

सेविंग खाते पर ब्याज दर
सेविंग खाते की बात करें तो सेविंग खाते में कम ब्याज मिलता है। इसके पीछे की वजह है कि, जितनी बार आप चाहे अपना पैसा बैंक से निकाल सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
कई बैंकों के ब्याज की तुलना करने के बाद आपके सामने कुछ बैंकों का ब्याज दर रख रहें हैं जो दूसरों की तुलना में बचत खाते पर ज्यादा ब्याज प्रदान करते हैं। इनमें DCB बैंक सबसे अधिक लगभग 4 से 6.5 % ब्याज दर बचत खाते पर देती है।
बंधन बैंक
बंधन बैंक लगभग 3 से 6 % के बीच में ब्याज प्रदान करती है। यह आपके खाते के प्रकार पर निर्भर करेगा कि आपको कितना रेट मिलेगा।
RBL( आरबीएल ) बैंक
आरबीएल बैंक आपको 4 से 6 % ब्याज देती है।
यस बैंक
यस बैंक आपको 4 से 5 % तक ब्याज दर प्रदान करती है।
नेशनलाइज बैंक
अब देश की सबसे बड़ी दो बैंकों की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक में आपको 2.75 % की ब्याज दर मिलती है, अगर आप अपने सेविंग खाते में 10 लाख रुपये से कम रखते हैं।
क्रम संख्या | बैंक | सेविंग पर ब्याज दर |
---|---|---|
1 | DCB बैंक | 4 – 6.5% |
2 | बंधन बैंक | 3 – 6% |
3 | RBL बैंक | 4 – 6% |
4 | यस बैंक | 4 – 5% |
5 | पंजाब नेशनल बैंक | 2.75 – 2.80% |
6 | स्टेट बैंक | 2.7% |
7 | एक्सिस बैंक | 3 – 3.5% |
8 | HDFC बैंक | 3 – 3.5% |
9 | ICICI बैंक | 3 – 3.5% |
और यदि आप 10 लाख के ऊपर रुपये अपने खाते में रखते हैं तब आपको 2.80 % का ब्याज दर मिलता है।
इसके अलावा स्टेट बैंक की बात करें तो इसमें आपको बचत खाते पर 2.70 % की ब्याज दर मिलती है।
AXIS bank
अब अगर बड़ी बैंकों में प्राइवेट बैंक की बात करें तो एक्सिस बैंक 3% से 3.5% की ब्याज दर प्रदान करती है।
यदि आप अपने बचत खाते में 50 लाख रुपये से कम रखते हैं तब आपको 3% और यदि आप 50 लाख या इसके ऊपर बैलेंस अपने खाते में रखते हैं तब आपको 3.5 % का ब्याज दर मिलता है।
HDFC बैंक
इस बैंक में भी एक्सिस बैंक की तरह ही ब्याज दर प्राप्त होता है। यानी कि 50 लाख के नीचे 3 % और 50 लाख या इससे ऊपर 3.5 % ब्याज दर मिलता है।
इसी प्रकार से ICICI बैंक भी ब्याज दर प्रदान करती है।
अतः हम एक निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं कि, देश की तीन सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक आपको 3 प्रतिशत का ब्याज दर प्रदान करती हैं और सरकारी बैंक आपको 3 % से भी कम बचत खाते पर ब्याज देती हैं।
फिक्सड डिपॉजिट ( FD ) की ब्याज दरें
आपको ध्यान रखने वाली बात है कि, FD में अलग-अलग टाइम के लिए पैसा रखने पर ब्याज दर बदल जाती हैं, यदि आप 1 वर्ष से कम के लिए FD लेते हैं तो आपको काफी कम ब्याज दर मिलेगा चाहे कोई भी बैंक हो।
लेकिन आप लम्बे टर्म के लिए FD लेते हैं तो उसकी ब्याज दर अधिक होगी।
इसलिए हम आपको प्रत्येक बैंक के हिसाब से एक औसत ब्याज दर बताने वाले हैं।
ICICI बैंक
यदि आप 1 साल से कम की FD कराते हैं तब आपको 2.5 % से 4.40% तक ब्याज दर मिलती है।
यदि आप 1 वर्ष से 5 वर्ष के बीच में FD लेते हैं तो आपको 5% से 5.45% ब्याज दर मिलती है। 5 साल के ऊपर आपको 5.6% की ब्याज दर प्रदान की जाती है।
यहाँ पर आपको ध्यान देने वाली बात है कि, इसमें सीनियर सिटीजन के ब्याज दर की बात नहीं की जा रही है।
एक्सिस बैंक
एक्सिस बैंक में आपको 2.5% से 5.75% की ब्याज दर मिलती है यदि आप इसमें 2 करोड़ रुपये के नीचे की FD कराते हैं।
इसमें भी आपको कम टर्म पर कम ब्याज और अधिक टर्म पर अधिक ब्याज दर मिलती है।
HDFC बैंक फिक्सड डिपॉजिट
HDFC बैंक में फिक्सड डिपॉजिट करने पर आपको 2.5% से 5.60% की ब्याज दर मिलती है।
इसके अलावा फिक्सड डिपॉजिट में अस्सी प्रतिशत बैंकों में आपको 5 प्रतिशत की औसत ब्याज दर देखने को मिलेगी।
अधिक जानें : चेक बाउंस का नया कानून जान लीजिये वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देता है अब इसे जानना आपके लिए आसान हो चुका होगा।
कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देता है 2021-22
सबसे ज्यादा इंटरेस्ट देने वाले बैंक 2022 की बात करें तो डीसीबी बैंक और यस बैंक इनमें काफी आगे हैं। क्योंकि यहाँ पर आपको सेविंग अकाउंट में 1 लाख रुपये से कम होने पर भी 4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल जाता है।
इसके अलावा आपको एक्सिस बैंक में फिक्सड डिपॉजिट करने पर अच्छा ब्याज दर मिलता है।
अगर हम सीनियर सिटीजन को भी इसमें शामिल कर लें तो लगभग प्रत्येक बैंक अपना ब्याज दर और भी बढ़ा कर देती है।