अब किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर कर्ज माफ होगा ? जानिए सही जानकारी

किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर लिया गया लोन माफ हो जायेगा या किसी और को चुकाना पड़ेगा ? इससे संबन्धित कौन-कौन से नियम बनें हैं इसे जान लेना आपके लिए बहुत जरूरी है।

इस विषय पर लोगों की अपनी-अपनी राय बनी है लेकिन सही बात किसी को नहीं पता। कुछ लोग आपसे कहेगें कि, किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर लोन माफ होगा और कुछ लोग कहेगें कि, लोन नहीं माफ नहीं होगा !

आखिर किसकी बात सही है इसे जानने का तरीका हम आपको बताते हैं, लेकिन पहले आप इस सत्य घटना को समझ लीजिये।

ये दुखद घटना मेरे नजदीकी रिश्तेदार के साथ 2015 में घटित हुई थी।

घर के मुखिया के पास किसान क्रेडिट कार्ड का 2 लाख का लोन चल रहा था, जिसे चुकाने की तारीख नजदीक थी। दुर्भाग्यवश एक दुर्घटना में वे चल बसे तथा परिवार में 20 वर्ष का बेटा, छोटी बेटी और पत्नी अकेले रह गये।

शुरुआत के दो महीने तक तो बैंक वाले शान्त रहे लेकिन उसके बाद लोन चुकाने के लिए घर वालों को परेशान करने लगे।

लोन सेटेलमेंट होने में 5-6 महीने लग गये थे, और सारी प्रक्रिया में मैं भी शामिल रहा था इसलिए मैं आपको सही जानकारी दे सकता हूँ कि, किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर क्या होता है। तथा यदि आप खुद किसान क्रेडिट कार्ड लोन ले रहे हैं तो किन विशेष बातों का ध्यान रखें जिससे बाद में मुश्किल न हो।

किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर

किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर नियम

यदि किसी किसान क्रेडिट कार्ड धारक जिसकी उम्र 70 वर्ष से कम है और दुर्घटना में मृत्यु होती है। इस केस में परिवार को 50 हजार रुपये मिलते हैं। क्योंकि सभी किसान क्रेडिट कार्ड धारक को पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम (PAIS) का लाभ प्राप्त होता है।

जब आप लोन लेते हैं तो इस स्कीम का लाभ स्वतः ही मिल जाता है। जब भी आप लोन लें इस बात की जानकारी जरूर कर लें कि, इस स्कीम का लाभ आपको मिल रहा हो !

किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर कर्ज माफ होता है ?

किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर अभी तक कोई कर्ज माफी नहीं होती थी। लेकिन को कुछ खबरें निकल कर आ रही थी कि, अप्रैल 2022 से किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर सारा कर्ज माफ हो जायेगा।

हमारी सही कदम की टीम ने इस खबर पर काफी रिसर्च किया और अंत में इसे फेक न्यूज ही पाया।

वास्तव में किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर कोई कर्ज माफी नहीं होती है और न ही वर्तमान में ऐसा कोई नियम आ रहा है।

एक प्रश्न यहाँ पर उठता है कि, यदि ऐसी घटना किसी के साथ घटित हो और परिवार के पास लोन चुकाने के पैसे न हो तो उसे क्या करना चाहिए ? इस बात का उत्तर देने के लिए मैं वापस आपसे 2015 की घटना का जिक्र कर रहा हूँ।

कौन से कदम उठायें

पहली बात तो यह है कि, बैंक मैंनेजर और अन्य स्टाफ के व्यवहार पर निर्भर करता है कि, वे लोन चुकाने के लिए कितना प्रेशर डालते हैं।

हमारे केस में बैंक की तरफ से बार-बार दबाव बनाया जाता तह इसलिए रिश्तेदार का बेटा अपने साथ ले गया। मैनें सारे जरूरी कागजात जमा किये और नियम पर चलते हुए मैनें PAIS से मिलने वाला 50 हजार कटवा दिये।

अधिक जानें : मुझे लोन लेना है कैसे ले ? जानिए आप बैंक से लोन कैसे ले सकते हैं

बाकी के पैसों के लिए मैनें बैंक मैनेजर से निवेदन किया और परिवारिक समस्या का हवाला देकर आधे पैसे और छुड़वा लिए।

वास्तव में ऐसा कोई नियम नहीं है कि, बैंक से कितना कर्ज माफी हो जायेगा। लेकिन कम से कम जिनके साथ भी ये दुखद घटना घटे एक बार मैनेजर से मिलकर सारी स्थित की सही जानकारी जरूर दें।

2 thoughts on “अब किसान क्रेडिट कार्ड धारक की मृत्यु होने पर कर्ज माफ होगा ? जानिए सही जानकारी”

  1. Good morning sir jab kcc me loan maf nahi hota hai to Kcc Dharak ko bima kiyo kiya jata hai Awa paisa kheti me lagaya jata hai Fasal mar jati hai to bhi maf nahi hota hai to Fasal bima kiyo kiya jata hai jab ham paisa kheti me lagaye hai Aapne Fasal ka bima kiya hai to kalem milna chahiye kashe Jase hamane Aapko Lic ka one Lak Ka Bima kiya Yearly Bhagwan na kare ki Paisa ke chalate kishi ka ghar sansar barbad ho par Achanak Bimadar ko sal ke Andar koi ghatna gat gaya to bima co.Bima ka paisa nomani ko deta hai ushi tarah kab Aap kcc loan Amount par Fasal bima Ya lard Daharak ko bima kiye hai to Clame Bank ko mila karad Dharak ko nahi to loan ush ishtjiti me maf hona chahiye par bank nahi karta hai ye manav soshan hai par garib janta kuchh kar nahi sakta hai bank jo kahega manna hai ham jayenge kaha kanun garib ke liye hai Amir ke liye nahi garib loan chuka deta hai par Amir nahi fir bhi garib ko bank jalad loan nahi deta hai NGO Sarwangin Vikash Samiti

    प्रतिक्रिया

Leave a Comment