एफडी कितने साल में डबल होती है ? यह प्रश्न तब उठता है जब हम सुनते हैं कि, म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में लगा हुआ पैसा 5 साल के भीतर ही डबल हो गया। तो क्या एफडी में भी ऐसा कुछ खास है जो इसमें भी अच्छा रिटर्न दिला दे इसके बारे में हम आगे जानेंगे।
वास्तव में, पहले के समय में लोग FD लम्बे समय के लिए लेते थे, लेकिन अब लोग शार्ट टर्म के लिए इसमें निवेश करते हैं। ये एक प्रकार से ट्रेंड बन गया है, इसलिए अब ब्याज-दर भी कम मिलता है और ब्याज-दर एक बड़ा फैक्टर है आपके उत्तर को पाने के लिए !
वैसे भी यदि आपको ये पता चल जाये कि, एफडी कितने साल में डबल होती है, तो आपको पता चल जायेगा कि, किसमें निवेश करना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।
एफडी कितने साल में डबल होती है ?
बैंक में जब आप एफडी करायेगें तो कई सारे नियम-कानून और टैक्स के बारे में जानकारी आपके पास होनी चाहिए, इसलिए आगे इसके बारे में बताया जा रहा है।
पहले आप फार्मूला समझ लीजिये जिससे आपको पता चल जायेगा कि, बैंक या पोस्ट ऑफिस की एफडी कितने साल में डबल होती है।

यह बहुत ही फेमस फार्मूला है जिसका नाम है “रूल 72” !
वास्तव में “रूल 72” फौरन आपको बता देगा कि, किसी भी बैंक की एफडी कितने साल में डबल होती है ! केवल आपको इतना पता होना चाहिए कि, बैंक आपको FD पर ब्याज कितना दे रही है।
रूल 72 फार्मूला
“ब्याजदर को अगर 72 से भाग दिया जाय तो जो भी उत्तर मिलेगा उतने वर्षों में आपको पैसा डबल हो जायेगा।” एक उदाहरण से इसे समझते हैं
मान लीजिये कि, आपने किसी बैंक से FD करायी जो 10 प्रतिशत की ब्याजदर देता है। यदि हम 72 को 10 से भाग दें तो उत्तर में 7.2 मिलेगा। इस प्रकार से हम जान सकते हैं कि 7.2 वर्षों में आपका पैसा डबल होगा यदि बैंक ने 10% ब्याजदर दिया है।
अगर वही बैंक 9 प्रतिशत ब्याजदर कर दे, तो उसे 72 से भाग देने पर उत्तर में हमें 8 मिलेगा तो हम कह सकते हैं कि, जो बैंक 9 प्रतिशत ब्याज-दर देती हैं वहाँ पर FD, 8 वर्षों में डबल हो जायेगी।
एफडी कितने साल में डबल होती है इसका सही उत्तर है कि, यह आपके बैंक से मिलने वाले ब्याज-दर पर निर्भर करेगी। यदि आपकी बैंक ज्यादा ब्याज दर प्रदान करेगी तो पैसा जल्दी डबल होगा और यदि बैंक कम ब्याज दर देगी तो पैसा डबल होने में अधिक समय लग जायेगा।
आपकी एफडी कब होगी डबल ?
यह बात आप जान लें कि, आपकी FD डबल होने के बाद भी कम हो सकती है क्योंकि FD की मैच्चोरिटी होने पर, टैक्स कटता है जो कि, 10 % तक हो सकता है।
जैसा मैनें पहले बताया कि, आजकल लोग शार्ट टर्म में FD लेते हैं। चाहे सरकारी बैंक हो या प्राइवेट, शार्ट टर्म में बैंक बहुत कम ब्याजदर देती हैं।
औसत की बात करें तो आपको वर्तमान में 1 से 5 वर्ष की एफडी पर 5 प्रतिशत का ब्याजदर मिल जायेगा। यदि आप 5 से 10 वर्षों के लिए एफडी लेते हैं तो औसतन 6 से 6.5 प्रतिशत की ब्याज-दर आपको मिलेगी।
अधिक जानें : जानिए बैंक में किस दिन पैसा जमा करना चाहिए ? अधिक धन-लाभ के लिए !
इस प्रकार से वर्तमान दर पर आप पूँछते हैं कि, एफडी कितने साल में डबल होती है ? तो इसका उत्तर निकलकर आता है कि, वर्तमान में FD को डबल होने में 10 साल से ज्यादा लग जायेगें।
फिर भी मैं इतना कहूँगा कि वर्तमान में भी, आपके पैसों का कुछ हिस्सा fd में जरूर लगा होना चाहिए। इसके पीछे बहुत से कारण हैं जिसकी चर्चा मैनें अन्य पोस्ट में की है।